दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित अपने घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल ले जाने और करीब 45 मिनट तक सीपीआर (CPR) देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन सुबह 5:20 बजे हुआ।
रात को नहीं मिल सकी समय पर मदद मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर शेखर सालकर के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी, लेकिन देर रात होने के कारण दोस्त मैसेज देख नहीं सका। जब दोबारा फोन किया गया, तो दोस्त 4 बजे उनके घर पहुंचे। उस समय अभिनेता गंभीर स्थिति में थे और बेहोश होने लगे थे।
भारत में हर साल 7 लाख मौतें नाना पाटेकर के निधन ने एक बार फिर कार्डियक अरेस्ट जैसे गंभीर विषय पर बहस छेड़ दी है। भारतीय हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 7 लाख लोग कार्डियक अरेस्ट के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। यह आंकड़ा वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बना हुआ है।
क्या होता है कार्डियक अरेस्ट? कार्डियक अरेस्ट वह स्थिति है जब दिल अचानक शरीर में खून पंप करना बंद कर देता है। इसमें व्यक्ति का दिल का इलेक्ट्रिकल सिस्टम खराब हो जाता है, जिससे दिल धड़कना बंद कर देता है। यह स्थिति जानलेवा होती है, लेकिन समय रहते सीपीआर और एईडी (AED) मशीन के उपयोग से जान बचाई जा सकती है।
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर अक्सर लोग इन्हें एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग हैं:
पहचानें लक्षण कार्डियक अरेस्ट के समय व्यक्ति अचानक गिर जाता है, बेहोश हो जाता है, उसकी सांसें थम जाती हैं या वह हांफने लगता है। पुकारने या हिलाने पर भी व्यक्ति कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। ऐसी स्थिति में तुरंत इमरजेंसी हेल्प मांगना अनिवार्य है।
किन कारणों से होता है यह? कार्डियक अरेस्ट के पीछे सबसे बड़ा कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज (दिल की धमनियों का रोग) है। 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में धमनियों में प्लाक जमने से खून का बहाव रुक जाता है, जो अचानक कार्डियक अरेस्ट का कारण बनता है। इसके अलावा, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर, मोटापा और सांस की नली में रुकावट (रेस्पिरेटरी अरेस्ट) भी इसे बढ़ावा दे सकते हैं।
#WATCH | Goa: Dr. Shekhar Salkar, Chief of the Oncology Department, Manipal Hospital, says, Nana Patekar was brought dead to the hospital... he was declared dead by 5:30 am. We had tried our best to save him, but he was brought dead. Cardiac massage was given for almost 45… https://t.co/7aX0YP0p4tpic.twitter.com/VesOdsN8Mj
— ANI (@ANI) October 8, 2026
जिसने हमारे घर लक्ष्मी लाई, वो चला गया... : नाना पाटेकर के निधन से बिखरे उन लोगों के आंसू, जिनकी उन्होंने सवार दी थी जिंदगी
एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर का ऐसा व्यवहार देख पिघला लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
गीली लकड़ी मत जलाना : नाना पाटेकर ने सालों पहले ही तय कर ली थी अपनी अंतिम विदाई की स्क्रिप्ट
कीवी पिचों पर फिर मचेगा भुवी का गदर! 4 साल के बाद वापसी में कैसे ट्रंप कार्ड साबित होंगे भुवनेश्वर कुमार?
साहित्य का नोबेल 2026: कनाडाई लेखिका ऐनी कार्सन को मिला प्रतिष्ठित सम्मान, क्लासिकल परंपरा को आधुनिकता से जोड़ा
सूरजपुर हत्याकांड: दरिंदों को मौत की सजा, तीन को फांसी पर लटकेगा फंदा
450 करोड़ का रानी कमलापति स्टेशन बना गोशाला , प्लेटफॉर्म पर भैंसों की चहलकदमी से मचा हड़कंप
धप्पा पॉलिटिक्स: दिल्ली पुलिस को चकमा देकर कैसे आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे राहुल-प्रियंका?
अभिनय जगत का एक सितारा अस्त: नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
चाशनी में तैरता मिला जिंदा चूहा: भिवंडी की मशहूर मिठाई दुकान पर गिरी FDA की गाज