नई दिल्ली: हाल ही में चुनाव आयोग के खिलाफ INDI गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान एक शब्द खूब चर्चा में रहा— धप्पा । कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा अचानक रूट बदलकर पुलिस को चकमा देने की इस रणनीति को सोशल मीडिया पर इसी नाम से पेश किया है।
क्या हुआ था उस दिन? 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे थे। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी और सुरक्षा बल तैनात थे। जैसे ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू हुई, राहुल और प्रियंका ने पुलिस को चौंकाते हुए अपना रास्ता बदल लिया।
पुलिस की रणनीति हुई फेल अचानक रूट बदलकर राहुल और प्रियंका पास में स्थित आकाशवाणी भवन के परिसर में पहुंच गए। वे परिसर के अंदर जाकर एक पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए, जिससे वहां मौजूद पुलिस बल सकते में आ गया। बाद में केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य नेता भी वहां पहुंच गए।
क्यों कहा गया इसे धप्पा ? आकाशवाणी भवन का पिछला गेट सीधे चुनाव आयोग की ओर खुलता है। कांग्रेस का मानना है कि वे पुलिस की घेराबंदी को पार कर चुनाव आयोग के करीब पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि, पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए पिछला रास्ता बंद कर दिया, लेकिन तब तक राहुल और अन्य नेता वहां डेरा डाल चुके थे। करीब आठ घंटे तक चले इस धरने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।
बदलती रही प्रदर्शन की रणनीति यह घटनाक्रम कांग्रेस की नई अनप्रिडिक्टेबल प्रदर्शन शैली का हिस्सा माना जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर मार्च करने के बाद, अगले दिन नेताओं ने अचानक जंतर-मंतर की ओर रुख करने की कोशिश की।
तीन दिनों के घटनाक्रम में रणनीतियों का बदलाव साफ दिखा: पहले दिन पुलिस को छकाया, दूसरे दिन जंतर-मंतर की ओर बढ़े, और तीसरे दिन 8 अक्टूबर को राजघाट पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जिस तरह से कांग्रेस ने अपनी चालें बदलीं, उसने राजनीतिक गलियारों में धप्पा पॉलिटिक्स को एक नई चर्चा का विषय बना दिया है।
*Dhappa 🔥 pic.twitter.com/IMP0mIK2NV
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
गुजरात में दिखा कुदरत का करिश्मा: खेत में मिला दो सिर वाला दुर्लभ सांप, वीडियो वायरल
पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- सबूत मिले तभी CBI ने की कार्रवाई
गीली लकड़ी मत जलाना : नाना पाटेकर ने सालों पहले ही तय कर ली थी अपनी अंतिम विदाई की स्क्रिप्ट
अलविदा नाना: अभिनय का अन्ना और किसानों का मसीहा नहीं रहा, गोवा में हुआ निधन
अलविदा नाना पाटेकर: आज शाम पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
लंच से पहले दिल्ली में बवाल: मोदी फैन की पिटाई, बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
INDIA ब्लॉक के लंच से पहले दिल्ली में बवाल, राहुल गांधी का विरोध करने पर कश्मीरी युवक की पिटाई
IND vs WI: रांची में आज होगी चौकों-छक्कों की बरसात, जानें फ्री में कैसे देखें दूसरा टी20 मुकाबला
नाना पाटेकर: सिर्फ गुस्सा नहीं, ये 5 खूबियां उनके डायलॉग को बनाती थीं अमर
नाना पाटेकर के अंतिम पल: पसीने से लथपथ थे अभिनेता, अस्पताल में मृत घोषित किए जाने तक क्या-क्या हुआ?