कानपुर में बुधवार को आयोजित सेवा कलश ज्योति यात्रा के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। गोविंद नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी बिना हेलमेट के बुलेट चलाते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनका 1000 रुपये का चालान काट दिया।
क्या यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट है? विधायक का चालान कटते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह कोई सोची-समझी रणनीति थी? कुछ लोगों का मानना है कि यह सहानुभूति बटोरने या बेहतरीन पुलिसिंग का दिखावा करने का एक तरीका हो सकता है। यह संदेह इसलिए भी गहरा है क्योंकि विधायक के साथ सैकड़ों समर्थक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, लेकिन कार्रवाई सिर्फ विधायक पर ही क्यों हुई?
दूसरे विधायक पर क्यों चुप रही पुलिस? इस यात्रा में केवल मैथानी ही नियम तोड़ते नजर नहीं आए। कल्याणपुर की बीजेपी विधायक नीलिमा कटियार का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट के स्कूटी चलाती दिख रही हैं। जब दोनों ही विधायकों और उनके सैकड़ों समर्थकों ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं, तो केवल सुरेंद्र मैथानी का चालान काटना पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल शहर में यातायात पुलिस अक्सर चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान करती है और भारी जुर्माने वसूलती है। लेकिन जब सत्ता पक्ष के नेता और उनके समर्थक खुलेआम नियमों को ताक पर रखते हैं, तो पुलिस की खानापूर्ति वाली कार्रवाई सामने आ जाती है।
अबतक यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने बाकी लोगों को छोड़ क्यों दिया। क्या पुलिस को वे सैकड़ों लोग दिखाई नहीं दिए जो विधायकों के पीछे बिना हेलमेट के खतरनाक तरीके से बाइक चला रहे थे? यह घटना अब कानपुर में पुलिस के दोहरे रवैये और नेताओं के नियमों से ऊपर होने की धारणा को और पुख्ता कर रही है।
*कानपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी का बिना हेलमेट बुलेट चलाना चर्चा में आ गया। गोविंद नगर विधानसभा सीट से विधायक मैथानी यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए, जिसके बाद उनका चालान काटा गया। #Kanpur#SurendraMaithani#BJP#TrafficChallanpic.twitter.com/tYybUT9q5E
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 8, 2026
आजम खान की जान को खतरा! शिवपाल यादव का सनसनीखेज दावा, बीजेपी ने किया पलटवार
कुलगाम-किश्तवाड़ में आतंकी साजिश: रक्षा विशेषज्ञों की हुंकार, पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब
डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, पीएम मोदी बोले- किसानों पर नहीं डाला बोझ
IND vs NZ: मैदान पर तू-तू मैं-मैं , गुरनूर बराड़ की आक्रामकता पड़ी भारी; कोहली को करना पड़ा बीच-बचाव
बलूचिस्तान में BLA का खूनी तांडव: फिदायीन हमले से दहला मिलिट्री कैंप; 18 सैनिकों की मौत का दावा
सोलापुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला ट्रेनिंग विमान, पायलट सुरक्षित
खिताबी जंग: U-19 एशिया कप फाइनल में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, क्या पलटेगी बाजी?
शांति से वैश्विक संकट तक: दिल्ली में 12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम में गूंजी ग्लोबल साउथ की आवाज
# वायरल वीडियो: अमेरिकी पार्क में व्लॉगिंग के दौरान भारतीय महिला हुई असहज, लोगों ने उठाए नस्लभेद के सवाल
रील के लिए दांव पर लगाई जान: चलती बस छोड़कर सड़क पर नाचने लगा ड्राइवर, वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून