स्टेडियम में खड़ा रहा हेलीकॉप्टर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर खड़ा था। इसके चलते एथलेटिक्स ट्रैक और सिंथेटिक ग्राउंड को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस दौरान ट्रेनिंग के लिए आने वाले खिलाड़ियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
खिलाड़ियों और अभिभावकों में आक्रोश स्टेडियम में ट्रेनिंग करने वाले खिलाड़ियों का कहना है कि एक-दो दिन की ट्रेनिंग भी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चे दूर-दराज से अभ्यास के लिए आते हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से उनका समय बर्बाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर की तस्वीरें वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है कि क्या खेल के मैदान सरकारी वीआईपी पार्किंग के लिए बने हैं?
सरकार का सफाई: तकनीकी खराबी थी इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैटली ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसे चार दिनों तक वहीं खड़ा रखना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि सामान्य तौर पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग के आधे घंटे के भीतर उड़ान भर लेता है और इसे जानबूझकर वहां पार्क नहीं किया जाता है।
अक्सर होती है ऐसी अव्यवस्था स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहली बार नहीं है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अक्सर वीआईपी हेलीकॉप्टरों की पार्किंग के कारण खिलाड़ियों की ट्रेनिंग बाधित होती रहती है। कोचों का मानना है कि शहर में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए कई अन्य खाली जगहें हैं, फिर भी सरकार स्टेडियम को ही चुनती है क्योंकि यहां पार्किंग का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता, जबकि दिल्ली में इसके लिए भुगतान करना पड़ता है।
बुधवार को खुला ट्रैक मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद, बुधवार को हेलीकॉप्टर ने अंततः उड़ान भरी और स्टेडियम के ट्रैक को खिलाड़ियों के लिए दोबारा खोल दिया गया। हालांकि, यह घटना खेल सुविधाओं के प्रति सरकार की प्राथमिकता और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर गई है।
So, apparently a helicopter is parked in the Tao Devi Lal stadium in Gurgaon. The track and stadium is reportedly closed for sportspersons to train. And this has been happing frequently.
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) October 7, 2026
Aise hi nhi Olympics ke medal tally ham sabse neeche rahte hai. Hamare neta iske liye bahut… pic.twitter.com/600BImgW8G
कीवी पिचों पर फिर मचेगा भुवी का गदर! 4 साल के बाद वापसी में कैसे ट्रंप कार्ड साबित होंगे भुवनेश्वर कुमार?
गुरुग्राम: स्टेडियम बना सीएम का हेलीपैड , एथलीटों की प्रैक्टिस पर लगा ब्रेक
सुपर-डुपर अल नीनो का भयंकर हमला: 4.5 लाख मौतों की चेतावनी और बदलता वैश्विक मौसम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर पुलिस से हाथापाई: पत्नी ने वीडियो देख पूछा- क्या आपको लात मारी? , हेड कॉन्सटेबल ने बयां किया दर्द
पीएम मोदी के 25 साल का सफर: दिल्ली में सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प
दिल्ली की सड़कों पर थम गई रफ्तार: प्रदर्शन के चलते 5,000 यात्रियों की छूटी ट्रेनें
IND vs WI 2nd T20: रांची में फिर मचेगी हुंकार, जानें मैच टाइमिंग और टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का अपडेट
लाल रंग में रंगी धरती: ‘सुपर-डुपर अल नीनो’ का कहर, 2027 तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
क्या ये दिल्ली है या भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर? राजघाट मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भड़कीं कांग्रेस सांसद