ग्लोबल वार्मिंग और अल नीनो का घातक संगम मौसम विज्ञानियों ने दुनिया के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। प्रशांत महासागर में पनप रहा सुपर अल नीनो (Super El Niño) अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्र की सतह का तापमान जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे वैश्विक वेदर पैटर्न पूरी तरह लड़खड़ा गया है। जानकारों ने इसे सुपर-डुपर अल नीनो का नाम दिया है।
धरती का बढ़ता तापमान बना चिंता का सबा क्लाइमेट साइंटिस्ट रयान माऊ ने एक भयावह क्लाइमेट मैप साझा किया है, जिसमें धरती का बड़ा हिस्सा लाल नजर आ रहा है। यह इस बात का संकेत है कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या अब और भी गंभीर हो रही है। मौसम एजेंसी WMO के अनुसार, यह स्थिति 1950 के बाद के सबसे शक्तिशाली अल नीनो के रूप में दर्ज की जा सकती है, जिसका असर फरवरी 2027 तक बने रहने की संभावना है।
समुद्र में असामान्य उछाल प्रशांत महासागर के निनो 3.4 क्षेत्र में तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया है। अनुमान है कि आने वाले महीनों में यह तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वैज्ञानिक लियोन सिमंस के अनुसार, यह स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई और यह सामान्य अल नीनो की तुलना में कहीं अधिक विनाशकारी हो सकती है।
खेती और जनजीवन पर मंडराया संकट अल नीनो के कारण दुनिया के कुछ हिस्सों में भीषण सूखा तो कहीं अत्यधिक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है। इसका सीधा असर वैश्विक कृषि उत्पादन और दैनिक जनजीवन पर पड़ना तय है। शिकागो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का एक अनुमान तो और भी चौंकाने वाला है, जिसके अनुसार जून 2026 से फरवरी 2027 के बीच जलवायु परिवर्तन से जुड़ी मौतों का आंकड़ा 4.5 लाख तक पहुंच सकता है।
आखिर अल नीनो है क्या? अल नीनो एक ऐसी मौसमी घटना है जिसमें प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से काफी ज्यादा गर्म हो जाता है। यह प्रक्रिया हर 2 से 7 साल में होती है, लेकिन इस बार इसकी तीव्रता ने विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है। संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं ने इसे इंसानी ग्लोबल वार्मिंग के साथ मिलकर दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा करार दिया है।
As forecasted 5 months ago, we re going to need a bigger y-axis...
— Leon Simons 🌍 (@LeonSimons8) September 30, 2026
Super-duper El Niño it is... https://t.co/qOpOgw6byn pic.twitter.com/8X6FK2JTIK
नाना पाटेकर: सिर्फ गुस्सा नहीं, ये 5 खूबियां उनके डायलॉग को बनाती थीं अमर
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा में बड़ा इजाफा, गृह मंत्रालय ने लिया सख्त फैसला
नाना पाटेकर के निधन से टूटा बेटे मल्हार का दिल: गोवा में दिखा पिता को खोने का दर्द
रोमन रेंस के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, WWE ने जारी किया आने वाले महीनों का ब्लॉकबस्टर शेड्यूल
सपा प्रत्याशी धनराज नथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
रियाद एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल हमला, खौफ के साये में थम गईं उड़ानें
अलविदा नाना: अभिनय का अन्ना और किसानों का मसीहा नहीं रहा, गोवा में हुआ निधन
अलविदा नाना पाटेकर: अभिनय की दुनिया का सितारा जिसने कारगिल युद्ध में निभाई थी देशसेवा
जब नाना पाटेकर ने स्टेज पर भरी महफिल में कहा- मुझे लगता था फिल्मफेयर अवॉर्ड खरीदे जाते हैं
भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग: 25 फीट ऊंची लपटों से दहला इलाका, 6 दुकानें खाक