बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 अक्टूबर को गोवा में कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं।
नाना पाटेकर केवल एक मंझे हुए कलाकार ही नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी थे। उन्होंने पांच दशकों के अपने करियर में अभिनय की नई परिभाषा गढ़ी, लेकिन उनका सबसे यादगार योगदान देश के प्रति उनका समर्पण रहा।
वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने जो किया, वह मिसाल है। तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से अनुमति लेने के बाद, वह युद्ध के मोर्चे पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि वह वहां 60 दिनों तक रहे और क्विक रिएक्शन टीम (QRT) का हिस्सा बने।
उस कठिन समय को याद करते हुए एक्टर ने बताया था, जब मैं वहां गया था तो मेरा वजन 76 किलो था, लेकिन जब वापस आया तो वह 56 किलो रह गया। उन्होंने कहा था कि देश के लिए इतना तो हर नागरिक को करना चाहिए।
नाना पाटेकर की फिल्म प्रहार उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक थी। इसके लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ कड़ी ट्रेनिंग ली थी। जनरल वीके सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा, प्रहार की शूटिंग के दौरान मैंने उन्हें करीब से देखा था। वह अपनी भूमिका में वास्तविकता लाने के लिए किसी भी हद तक मेहनत कर सकते थे।
नाना पाटेकर ने 1978 में गमन फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। अपने पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने परिंदा , अग्नि साक्षी और क्रांतिवीर जैसी यादगार फिल्में दीं। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
उनकी आखिरी थियेट्रिकल रिलीज विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो थी। उनके बेटे मल्हार ने बताया कि नाना का निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ है। एक महान अभिनेता और सच्चे देशप्रेमी का जाना भारतीय संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
The news of Nana Patekar’s untimely passing away is deeply saddening. I have observed him closely during the filming of PRAHAR. He was not merely a remarkable actor, but a powerful presence. He worked hard to fit into the role given to him to act. His dedication , hardwork and… pic.twitter.com/esuSseSO3P
— Gen VK Singh (@Gen_VKSingh) October 8, 2026
कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक पद छोड़ा
चुनाव आयोग के खिलाफ चप्पल आंदोलन : बेंगलुरु से दिल्ली तक गरमाया माहौल
भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिलेगा मौका? प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव
नाना पाटेकर नहीं रहे: 75 की उम्र में दिग्गज अभिनेता का निधन, बेटे मल्हार का बिलखते हुए वीडियो आया सामने
CEC को हटाना सरकार के बस में नहीं: पूर्व जज ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर उठाए सवाल
भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग: 25 फीट ऊंची लपटों से दहला इलाका, 6 दुकानें खाक
174 जिंदगियां बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम पल: पसीने से लथपथ थे अभिनेता, अस्पताल में मृत घोषित किए जाने तक क्या-क्या हुआ?
रोमन रेंस के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, WWE ने जारी किया आने वाले महीनों का ब्लॉकबस्टर शेड्यूल
कुलदीप यादव की रांची में ऐतिहासिक दहाड़: दूसरे टी20 में 100 विकेट के जादुई आंकड़े पर नजर