दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान घटी घटना बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर ही धरना देना शुरू कर दिया। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या है विवाद? वायरल वीडियो में राहुल गांधी को एक महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की और उन्हें छूते हुए देखा जा सकता है। पुलिस उस समय प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश कर रही थी, ताकि रास्ता साफ हो सके। इसी दौरान राहुल गांधी महिला पुलिसकर्मी के करीब आए और उन्हें स्पर्श किया, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।
सोशल मीडिया पर आम जनता का आक्रोश इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह एक जिम्मेदार नेता का व्यवहार है? एक यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, क्या यही भारत के भविष्य के प्रधानमंत्री होंगे? वहीं, अन्य यूजर्स ने इसे घिनौना हरकत करार देते हुए पूछा है कि क्या राहुल गांधी इसी तरह पितृसत्ता को खत्म करने की बात करते हैं?
अपने ही बयानों से घिरे राहुल गांधी गौरतलब है कि बीते दिनों राहुल गांधी ने दिल्ली के एक एसीपी द्वारा महिला पत्रकार के साथ कथित बैड टच मामले पर मोदी सरकार को घेरा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर तीखे सवाल किए थे। अब वही राहुल गांधी खुद एक महिला पुलिसकर्मी के साथ इस तरह के व्यवहार के लिए सवालों के घेरे में हैं।
कानूनी दांव-पेच और धाराएं विशेषज्ञों का मानना है कि किसी महिला को उसकी इच्छा के विरुद्ध गलत नियत से छूना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत, किसी भी महिला के शरीर के संवेदनशील हिस्सों को गलत तरीके से छूना गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे में इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
क्या है घटना का संदर्भ? इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी सड़क पर लेटी हुई थीं और पुलिस उन्हें वहां से हटाने का प्रयास कर रही थी। समर्थकों का कहना है कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं और बहन प्रियंका को बचाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि आलोचकों का तर्क है कि विरोध की आड़ में महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी स्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता।
दिल्ली में इस वक़्त जो हो रहा है, उसका एक ही पैटर्न है - जो औरत सवाल पूछे, उसे चुप कराओ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2026
जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए। महिला प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गए, उन्हें घसीटा गया। एक पत्रकार… pic.twitter.com/DcpuxLJoHj
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: 10 मिनट की ओलावृष्टि ने तबाह की किसानों की मेहनत
नाना पाटेकर को अंतिम विदाई: CM देवेंद्र फडणवीस ने नम आंखों से उठाया दिग्गज अभिनेता का कॉफिन
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-रण : तेजस्वी यादव सड़क पर, कल राष्ट्रपति से मिलेंगे INDIA गठबंधन के नेता
हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है : शाहरुख खान ने याद किया नाना पाटेकर संग अपना पहला किस्सा
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भड़के वसीम जाफर, सलेक्टर्स को सुनाई खरी-खोटी
पटना में सियासी बवाल: बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी, राजभवन मार्च से मचा हड़कंप
रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर क्यों हैं बिहार का वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी? जानिए असली वजह
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन: कार्डियक अरेस्ट से कैसे जा रही है हर साल लाखों जानें?
U19 एशिया कप 2026: शेड्यूल का ऐलान, 8 नवंबर को फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
लाल रंग में रंगी धरती: ‘सुपर-डुपर अल नीनो’ का कहर, 2027 तक बिगड़ेगा मौसम का मिजाज