दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में निधन हो गया। 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण दुनिया को अलविदा कहने वाले अभिनेता के आखिरी पल बेहद दुखद रहे। अब डॉक्टरों ने उनके निधन से जुड़ी हर कड़ी का खुलासा किया है।
रात 2:30 बजे आया था पहला संकेत मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज भेजकर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। रात का समय होने के कारण दोस्त मैसेज नहीं देख पाया, जिसके बाद नाना ने उन्हें कॉल किया।
सुबह 4 बजे घर पहुंचे दोस्त, हालत बिगड़ चुकी थी फोन पर बात होने के बाद उनके दोस्त सुबह करीब 4 बजे गोवा स्थित उनके घर पहुंचे। उस वक्त नाना पाटेकर को तेज पसीना आ रहा था और वे धीरे-धीरे बेहोशी की हालत में जा रहे थे। घर पर उस समय परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, केवल उनके भतीजे प्रसाद पाटेकर और केयरटेकर उनके साथ थे।
अस्पताल में ब्रॉट डेड घोषित किए गए अभिनेता दोस्त और केयरटेकर ने तुरंत अस्पताल की एम्बुलेंस बुलाई। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट से एक घंटे तक सीपीआर और कार्डियक मसाज दी, लेकिन उनका शरीर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। अंततः सुबह 5:20 से 5:30 बजे के बीच उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमॉर्टम क्यों कराया जा रहा है? डॉक्टरों ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया है। डॉ. सालकर के अनुसार, प्रक्रिया के तहत शव को अब पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अभिनेता का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस पर किया जाएगा।
परिवार की गैरमौजूदगी और अंतिम समय निधन के वक्त नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर गोवा में नहीं थे, वे पुणे में थे। खबर मिलते ही वे गोवा के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि 1978 में गमन फिल्म से करियर शुरू करने वाले नाना पाटेकर ने क्रांतिवीर से वेलकम तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया। पद्म श्री से सम्मानित इस कलाकार की कमी भारतीय सिनेमा हमेशा महसूस करेगा।
*#WATCH | Goa: Dr. Shekhar Salkar, Chief of the Oncology Department, Manipal Hospital, says, Nana Patekar was brought dead to the hospital... he was declared dead by 5:30 am. We had tried our best to save him, but he was brought dead. Cardiac massage was given for almost 45… https://t.co/7aX0YP0p4t pic.twitter.com/VesOdsN8Mj
— ANI (@ANI) October 8, 2026
चमक-धमक से दूर, सादगी के कायल: क्यों पार्टियों से दूरी बनाकर गांव की मिट्टी से जुड़े थे नाना पाटेकर?
जिसने हमारे घर लक्ष्मी लाई, वो चला गया... : नाना पाटेकर के निधन से बिखरे उन लोगों के आंसू, जिनकी उन्होंने सवार दी थी जिंदगी
अलविदा दादा: नाना पाटेकर के निधन पर स्मृति ईरानी का भावुक पोस्ट, बोलीं- दूसरी दुनिया में मिलेंगे
राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का आरोप: भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, माफी की मांग
रोमन रेंस के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, WWE ने जारी किया आने वाले महीनों का ब्लॉकबस्टर शेड्यूल
अलविदा नाना पाटेकर: नम आंखों से जनसैलाब ने दी विदाई, पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
बिहार का गौरव: एशियन पैरा गेम्स में तिरंगा थामेंगे टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भड़के वसीम जाफर, सलेक्टर्स को सुनाई खरी-खोटी
दिल्ली: राहुल गांधी को गाली देने पर बवाल, युवक बोला- देश को बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा
माइक्रोसॉफ्ट पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड, पहले अमेरिकी, फिर विदेशी का संदेश