मुंबई: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। इस दुखद घड़ी में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने साथी कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
अक्षय कुमार का भावुक पोस्ट अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर को याद करते हुए लिखा कि उन्हें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि नाना अब हमारे बीच नहीं रहे। अक्षय ने उनकी अभिनय शैली की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक ऐसे दुर्लभ कलाकार थे, जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए किसी अतिरिक्त प्रयास की जरूरत नहीं होती थी।
बेमिसाल थे नाना अक्षय ने आगे लिखा, उनकी आवाज, गंभीरता और हर परफॉर्मेंस में झलकने वाली ईमानदारी ही उनकी पहचान थी। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे वेलकम और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने का मौका मिला। सेट्स की वो यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। आप बेमिसाल थे और आपकी कमी हमेशा खलेगी।
अस्पताल ने दी जानकारी मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को सुबह करीब 4:20 बजे मृत अवस्था (ब्रॉट डेड) में अस्पताल लाया गया था। अभिनेता ने रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी।
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर (CPR) देने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह 5:20 बजे उन्हें चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि नाना पाटेकर और अक्षय कुमार की आखिरी बार हाउसफुल 5 में ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
Really saddened by the news of Nana ji’s passing.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 8, 2026
He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own.
I feel fortunate that we got to work together… pic.twitter.com/4t1X0UAfVG
कन्नौज में बवाल: अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे नेता पर बरसाए थप्पड़, सड़क पर हुई जमकर मारपीट
तिलक वर्मा का मिरेकल : 18 बॉल पर 48 रन बनाकर हारी बाजी पलट भारत को दिलाई रोमांचक जीत
व्यापारियों की पीड़ा समझें : दिल्ली के कारोबारियों की राहुल गांधी से गुहार, रैली टालने की अपील
आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान भीषण धमाका: टीचर और 3 मजदूरों समेत 5 की दर्दनाक मौत
क्राइस्टचर्च में हाई-वोल्टेज ड्रामा: अभिषेक शर्मा के आउट होने पर पलटा अंपायर का फैसला
नवजात के चेहरे पर मूंछें और गोट्टी! वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग, क्या यह सच है या AI का खेल?
राहुकाल देखते हैं, मौसम नहीं! कोडाइकनाल में फंसे पर्यटकों पर सोशल मीडिया का तीखा कटाक्ष
वेब सीरीज फर्जी से प्रेरित होकर शुरू किया जाली नोटों का खेल: ऑपरेशन NOTEFLIX में मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
देख लेंगे कौन बचाएगा... : थाने के बाहर नेहा बोरा को मिली धमकी, वीडियो वायरल
दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना: 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौके पर मिला सुसाइड नोट