अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पर अपना दावा ठोक दिया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी उपलब्धियों का गुणगान नहीं कर रहे, बल्कि हकीकत बयां कर रहे हैं।
मैंने 8 युद्ध सुलझाए, यह कोई छोटी बात नहीं ट्रंप ने अपनी दावेदारी के पक्ष में तर्क देते हुए कहा, मैंने ऐसे काम किए हैं जो शायद किसी और राष्ट्रपति ने नहीं किए। मैंने अब तक 8 युद्ध सुलझाए हैं और लाखों लोगों की जान बचाई है। मैं डींग नहीं हांक रहा, बस वास्तविकता बता रहा हूं।
ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप? ट्रंप ने संकेत दिया है कि उनकी शांति प्रयासों की सूची में जल्द ही एक और संघर्ष (ईरान) जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी ईरान के साथ युद्धविराम की दिशा में प्रगति धीमी है, लेकिन वे इस पर काम कर रहे हैं।
शुक्रवार को होने वाली घोषणा पर नजर साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे की नोबेल समिति करेगी। इस पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने संशय जताया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि उनका फैसला क्या होगा। उनकी छवि ऐसी है कि वे शायद मेरे जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते।
ओबामा पर साधा निशाना ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा, ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिला, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता कि यह उन्हें क्यों दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही मिल गया था, जबकि उन्होंने कुछ खास नहीं किया था।
गौरतलब है कि ट्रंप अपने पहले कार्यकाल से ही नोबेल पुरस्कार की चाहत जाहिर करते रहे हैं। 2018 में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ शिखर वार्ता के बाद उनका नाम इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
President Trump explains why he Deserves the Nobel Peace Prize:
— Steven Huffman (@Poeslawisalive) October 7, 2026
“No President has ever settled Any Wars. I’ve settled 8 Wars. Big ones. I Saved Millions and Millions of Lives”.
He’s ended so many wars he can’t even remember them all. pic.twitter.com/CkeaDWysGK
संसद का शीतकालीन सस्पेंस : क्या बहुमत के डर से सरकार बरत रही है देरी?
छोटी फिल्म की बड़ी जीत: विनोद कापड़ी की पायर को मिली नई उड़ान, सिनेमाघरों में बढ़ेंगे शोज
यूपी की सियासत में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा : ओवैसी-आजाद की दोस्ती पर क्या है दिग्गजों की राय?
U19 एशिया कप: टॉप पर सहवाग का राज, क्या फाइनल में पाकिस्तान का बल्लेबाज छीनेगा ताज?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सेना को दो टूक: युद्ध के लिए हमेशा रहें तैयार, सरप्राइज एलिमेंट ही दिलाएगा जीत
मौत को दी मात: हाईवे पर हाथी ने युवक को रौंदा, फिर भी चमत्कारिक रूप से बची जान
अंडर-19 एशिया कप: लक्ष्य और आर्यवीर के तूफ़ान में उड़ा अफगानिस्तान, फाइनल में पाकिस्तान से होगा महामुकाबला
डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, पीएम मोदी बोले- किसानों पर नहीं डाला बोझ
नोनी सुरक्षा योजना: गरीब बेटियों के सपनों को मिल रहे पंख, 18 साल की उम्र में मिलेगा 1 लाख का आर्थिक संबल
ट्रेन में टिकट पर तकरार: महिला TTE और आर्मी जवानों के बीच जमकर हुई बहस, वीडियो वायरल