उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर के 25 साल पूरे होने पर उनकी जमकर सराहना की है। नाथवानी के इस कदम ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
क्या बोले नाथवानी? धनराज नाथवानी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा, नेतृत्व के 25 साल, समर्पण के 25 साल और सेवा के संकल्प के 25 साल। उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुए पीएम मोदी के सफर को शानदार बताया। नाथवानी ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनका समर्पण अटूट रहा है।
विपक्ष में मची हलचल नाथवानी की इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को घेरते हुए सवाल पूछा है।
अखिलेश यादव से तीखे सवाल शादाब चौहान ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को टैग करते हुए पूछा, क्या आप भी वक्फ, UCC और CAA जैसे कानून लाने वाली मोदी सरकार का महिमा मंडन करते हैं? क्या आप भी मोदी जी के इन 25 सालों को सेवा का संकल्प मानते हैं?
मुस्लिम वोट बैंक पर नजर AIMIM प्रवक्ता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान जवाब मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, भाजपा से समझौता कर चुकी है। शादाब चौहान ने सीधे तौर पर 2027 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सपा ने इस पर स्पष्ट रुख नहीं रखा, तो मुसलमान इसका करारा जवाब देने के लिए तैयार है।
सियासी नफा-नुकसान समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी द्वारा भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा करना पार्टी के भीतर और बाहर कई सवाल खड़े कर रहा है। जहां एक ओर इसे व्यक्तिगत विचार माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इसे सपा की अंदरूनी नीति बताकर घेरने की कोशिश कर रहे हैं। देखना होगा कि इस पर अखिलेश यादव का क्या रुख रहता है।
25 years of leadership. 25 years of dedication. 25 years of Seva ka Sankalp.
— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) October 7, 2026
Since taking oath as the Chief Minister of Gujarat in 2001, Shri Narendra Modi has travelled a remarkable journey—from serving Gujarat to leading India as Prime Minister.
Through changing times and… pic.twitter.com/7mP3YL2IgA
यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा तैयार, क्या बदलेगा सियासी समीकरण?
दिल्ली बनी गैस चैंबर , 17 राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
रायसेन मंडी में दरिंदगी: मुनीम की आंखें फोड़ीं, चेहरा कुचला और लाखों लूटकर हुए फरार
पंजाब में AAP का मिशन 2027 : दूसरी लिस्ट में 3 विधायकों के कटे पत्ते, नए चेहरों और दिग्गजों पर बड़ा दांव
मुंबई लोकल में दरिंदगी: छेड़खानी का विरोध करने पर चलती ट्रेन से धक्का दी गई महिला, कटा हाथ
प्रैक्टिस सेशन में ईशान किशन ने मोहम्मद सिराज को ललकारा: फुटबॉल चैलेंज में रनाल्डो के नाम पर छिड़ी जंग
26 नवंबर को दस्तक देगी Vivo X500 सीरीज: प्रीमियम फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ भारत में एंट्री
अर्शदीप का जाना आसान नहीं था : पंजाब किंग्स से विदाई पर नेस वाडिया का बड़ा बयान
आजम खान की जान को खतरा! शिवपाल यादव का सनसनीखेज दावा, बीजेपी ने किया पलटवार
10 साल की प्रेम कहानी का खूबसूरत अंजाम: प्रिया भवानी शंकर ने रचाई शादी