नई दिल्ली: चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेट गईं और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जंतर-मंतर की ओर बढ़े रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए कहा, जो सांसद केवल चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं, उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। पुलिस ने मुझे जमीन पर पटक दिया और खरोंचें आई हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक सुरक्षा बल पीछे नहीं हटेंगे, वह वहां से नहीं हिलेंगी।
हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा। उन्होंने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। अपनी गिरफ्तारी और मुकदमों पर बेबाकी से जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि उन पर 100 FIR भी हो जाएं, तो वे उनके लिए मेडल के समान हैं।
विपक्षी सांसदों ने बसों के जरिए जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने पहले से ही भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः पुलिस ने दोनों प्रमुख नेताओं को गाड़ी में बैठाकर प्रदर्शन स्थल से हटा दिया।
मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च में विपक्ष का साथ देने वाले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज के प्रदर्शन में नहीं दिखे। उनके गायब होने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, कांग्रेस ने सफाई दी है कि आज का प्लान रात में ही बना था और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं को लंच पर बुलाया गया था, इसलिए सभी समय पर नहीं पहुंच सके। अखिलेश यादव फिलहाल लखनऊ लौट चुके हैं।
यह खबर अभी अपडेट हो रही है।
*#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, This is how they treat Members of Parliament who are asking simply to meet the Election Commissioner. This is how they treat us. They are beating MPs. The Policemen have scratched me all over. They have thrown us to the ground.… https://t.co/oVwE8uVVSn pic.twitter.com/bmT9KcpwZZ
— ANI (@ANI) October 7, 2026
क्या भुवनेश्वर कुमार 2027 वर्ल्ड कप में करेंगे वापसी? अश्विन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
अब MCD स्कूलों में बच्चों की थाली में होगा ओट्स कुकीज और खीर का स्वाद, बदल रहा है मिड-डे मील का मेन्यू
जंतर-मंतर संग्राम: प्रियंका गांधी पर पुलिस से बदसलूकी का आरोप, कॉन्स्टेबल ने बयां किया दर्द
यूपी गठबंधन में सीट बनाम सम्मान की जंग: इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दी दो टूक चेतावनी
देवभूमि से गूंजी प्रार्थना: पीएम मोदी के 25 साल के यशस्वी सफर के लिए सीएम धामी ने बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
दिल्ली की सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रियंका गांधी का पुलिस पर गंभीर आरोप, सड़क पर धरने पर बैठीं
नागपुर वन विभाग का डिजिटल विंग: अब AI के जरिए सुरक्षित होंगे जंगल और आसान होगा कामकाज
पटना में बड़ा हादसा: फुलवारी शरीफ में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, कई झुलसे
KBC 18: जब अमिताभ बच्चन ने माधुरी दीक्षित से मांगी माफी , सेट पर मचा हंसी का बवंडर
हरिद्वार कुंभ 2027: देवभूमि की नई पहचान बनेगी संस्कृत, मुख्यमंत्री धामी ने तैयार किया खास प्लान