टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में भुवनेश्वर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते नजर आएंगे। इस वापसी के बाद क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है कि क्या स्विंग के सुल्तान फिर से वनडे क्रिकेट और वर्ल्ड कप की रेस में हैं।
अश्विन ने दी बड़ी प्रतिक्रिया दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भुवनेश्वर की वापसी का स्वागत किया है। अश्विन का मानना है कि अगर भुवी न्यूजीलैंड दौरे पर स्विंग और फिटनेस के मामले में खुद को साबित करते हैं, तो चयनकर्ता उन्हें वनडे टीम में शामिल करने पर गंभीरता से विचार करेंगे। अश्विन के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी 2027 वर्ल्ड कप में नई गेंद के साथ घातक साबित हो सकती है।
गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी अश्विन ने हालिया सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि टीम में अनुभव की सख्त जरूरत है। अश्विन ने चेतावनी देते हुए कहा, वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी का स्तर चिंताजनक रहा है। अगर हम दक्षिण अफ्रीका जैसी कठिन परिस्थितियों में ऐसी गेंदबाजी करेंगे, तो विपक्षी टीम हमें बुरी तरह धो देगी। टीम को भुवनेश्वर जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है।
भुवी के लिए करो या मरो की स्थिति भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड दौरा उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य का फैसला करेगा। 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2015 और 2019 में भारत के लिए दो वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं। हालांकि, 2022 के बाद से वह वनडे टीम से बाहर रहे हैं, जिसके कारण वह 2023 के वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना सके थे।
आंकड़े क्या कहते हैं? भुवनेश्वर के नाम 121 वनडे मैचों में 141 विकेट दर्ज हैं। भले ही दक्षिण अफ्रीका में उनका वनडे रिकॉर्ड बहुत प्रभावी न रहा हो, लेकिन स्विंग कराने की उनकी क्षमता उन्हें किसी भी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार बनाती है। अब सबकी निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज पर हैं। यह दौरा तय करेगा कि क्या भुवी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।
🚨 RAVI ASHWIN ON BHUVNESHWAR KUMAR POSSIBLE COMEBACK IN ODI AFTER SELECTION IN T20I 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) October 7, 2026
Ravi Ashwin said 🗣️,
If Bhuvneshwar Kumar comes on this tour, swings the new ball a little, takes wickets and puts in a good performance, I don’t see any reason why he cannot make a… pic.twitter.com/anHlxLb3lB
चार साल के वनवास के बाद टीम इंडिया में भुवी की शानदार वापसी, किसने बिछाई राह?
राजनीति के 25 साल: पीएम मोदी ने जनता के सामने झुकाया सिर, दिया We Will Do It का नया मंत्र
केरल: सहकारी बैंकों में 92 करोड़ का महाघोटाला, ED की 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
जंतर-मंतर पर सियासी संग्राम: प्रियंका गांधी सड़क पर लेटीं, 24 घंटे में दूसरी बार हिरासत में राहुल-प्रियंका
हिंगोली में सनसनी: पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे IOC मैनेजर की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या
25 साल का सफर और नए संकल्प: पीएम मोदी ने बताया विकसित भारत का रोडमैप
मंगलवार की हिरासत के बाद बुधवार का लंच डिप्लोमेसी : जंतर-मंतर के पास जुटा इंडी गठबंधन
CBI की रेड पर बरसाए फूल, तो पुलिस ने उठाया ये कदम; पंजाब की सियासत में बवाल
जब अमिताभ बच्चन ने माधुरी के एक दो तीन स्टेप्स पर लगाए ठुमके: KBC के सेट पर खुला यादों का पिटारा
जंतर-मंतर संग्राम: राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी झड़प