नई दिल्ली: मंगलवार को संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग (EC) मुख्यालय तक विपक्षी सांसदों का मार्च एक अलग ही रंग में नजर आया। इस विरोध प्रदर्शन में पारंपरिक नारों की जगह जेन जी (Gen Z) युवाओं के अंदाज में लिखे पोस्टरों ने सबका ध्यान खींचा। प्रदर्शन का मुख्य केंद्र मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करना था।
पोस्टर बने चर्चा का विषय विपक्षी सांसदों के हाथों में नजर आए पोस्टर कुछ महीने पहले जंतर-मंतर पर हुए युवा आंदोलनों की याद दिला रहे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्टर पर सीधा और कड़क संदेश लिखा था: Gyanesh, it s done, bro.
वहीं, समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन का पोस्टर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ। उन्होंने उस पर लिखा था: एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा।
क्या बोलीं इकरा हसन? जब इकरा हसन से इस अनोखे नारे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह नारा अब विरोध का एक प्रतीक बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया चुनावों में जिस तरह से वोट चोरी हुई है, उसके बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है।
मुचुआ हटाओ, देश बचाओ तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन भी इस मार्च में पूरी सक्रियता के साथ दिखे। उनके पोस्टर पर लिखा था— मुचुआ हटाओ, देश बचाओ। इसके अलावा, प्रदर्शन में कई सांसदों के हाथों में बीजेपी ही सीईसी जैसे तीखे नारे लिखे हुए पोस्टर भी नजर आए, जो सीधे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे।
आयोग पहुंचने से पहले रोका गया मार्च संसद मार्ग से शुरू हुआ यह मार्च जैसे ही निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर बढ़ा, पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उसे रास्ते में ही रोक दिया। कई सांसद और नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा आयोग के कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए और वहां एक पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए।
विपक्ष की मांगें और सरकार का रुख विपक्षी दलों की दो सूत्रीय मांगें स्पष्ट हैं: पहला, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए और दूसरा, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए। वहीं, भाजपा ने भी इस प्रदर्शन पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष का यह आरोप बेबुनियाद है और चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम कर रहा है।
Gyanesh, it’s done, bro.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
Time to resign.#IndiaAllianceMarch pic.twitter.com/9ZB6aJfakl
खतरों के खिलाड़ी के विनर बने अविनाश मिश्रा: क्या ईशा सिंह को सरेआम किया प्यार का इजहार?
यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के 8 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, सीएम योगी के आशीर्वाद से भरी हुंकार
भारत-वेस्टइंडीज टी20: टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, नमन धीर का डेब्यू और टीम इंडिया में बड़े बदलाव
दिल्ली में सियासी घमासान: राहुल-प्रियंका हिरासत में, चुनाव आयोग के बाहर 8 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
आकाशवाणी भवन में सियासी महायुद्ध : राहुल-प्रियंका हिरासत में, CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
हेलीकॉप्टर से उतरते समय बाल-बाल बचीं ऊषा वेंस, गोद में था नवजात बेटा; वीडियो वायरल
काला सागर में दहला MV रोयाद मम्मादोव: रूसी ड्रोन हमले में 2 की मौत, 3 भारतीय नाविक जख्मी
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: सौरव गांगुली बने टीम के नए हेड कोच
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च , जया बच्चन बोलीं- जब तक पैर साथ देंगे, लड़ती रहूंगी
रतन लोहिया मर्डर केस: एक साल बाद मास्टरमाइंड रणबीर लोहिया गिरफ्तार, 70 गोलियों से दहला था इलाका