लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक युवा सितारा चमक उठा है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने युवा बल्लेबाज नमन धीर को प्लेइंग 11 में शामिल कर उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का आगाज कराया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर चुके नमन धीर के लिए क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट उनकी आक्रामक शैली के लिए मुफीद माना जा रहा है।
नमन धीर को टीम इंडिया में जगह उनके घरेलू टी20 प्रदर्शन के दम पर मिली है। शेर-ए-पंजाब लीग 2026 में अमृतसर सूरमा की ओर से खेलते हुए उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली उस टीम को चैंपियन बनाने में नमन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही।
उस लीग में नमन धीर का बल्ला आग उगल रहा था। उन्होंने महज 10 मैचों में 217.6 के स्ट्राइक रेट से 655 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल 49 चौके और 49 गगनचुंबी छक्के जड़े।
टूर्नामेंट में उनके नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज थे। मोहाली किंग्स के खिलाफ उनकी 64 गेंदों में 173 रनों की तूफानी पारी ने उन्हें रातों-रात भारतीय क्रिकेट का नया सेंसेशन बना दिया था।
भारत ने इस पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरी भारतीय टीम में नमन धीर के अलावा अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।
भारत की प्लेइंग 11: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और नमन धीर।
*🚨 Toss and Team News 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bowl in the 1️⃣st #INDvWI T20I.
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Here s a look at the Playing XI 🙌
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK@mflone_ pic.twitter.com/mgtnslR6GZ
Honda Elevate Facelift 2026: 360-डिग्री कैमरा और नए लुक के साथ क्रेटा-सेल्टॉस को टक्कर देने आई नई SUV
हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त बाल-बाल बचीं उषा वेंस, गोद में था 2 महीने का बेटा
बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं : संबित पात्रा का कांग्रेस पर जोरदार हमला
क्या अविनाश और ईशा ने किया प्यार का ऐलान? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभालने की रेस में ये 3 धुरंधर
देवघर में फिल्मी अंदाज में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे होश
वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर भड़कीं प्रतिभा सिंह, सीएम सुक्खू पर साधा निशाना
एआई का खतरनाक इस्तेमाल: दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की साजिश, यूट्यूबर गिरफ्तार
‘ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं’, राहुल गांधी ने दी चेतावनी—‘कोई बचकर नहीं भाग पाएगा’
इंडिया गठबंधन पर बीजेपी का तीखा हमला: मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष को बताया कॉकरोच