दिल्ली में मंगलवार का दिन राजनीतिक तपिश से भरा रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर टकराव हुआ।
बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन उस समय अपने चरम पर पहुंच गया जब पुलिस ने सांसदों के काफिले को आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया। बैरिकेडिंग को देख राहुल गांधी अचानक उसके ऊपर चढ़ गए और तिरंगा लहराने लगे। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा, ज्ञानेश, बस हो गया भाई। अब इस्तीफा देने का समय आ गया है।
वोट चोर, गद्दी छोड़ के लगे नारे संसद मार्ग पर विपक्षी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन देखते ही बन रहा था। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए सांसदों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ और लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है जैसे नारों से आसमान गूंजा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता खो चुका है और वर्तमान प्रणाली देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
सड़क पर हुआ धरना और गिरफ्तारी पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद विपक्षी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ नेता चुनाव आयोग के कार्यालय में घुसने की जिद पर अड़ गए। सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई तीखी झड़प के बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई प्रमुख विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया।
बढ़ सकता है सियासी टकराव इस मार्च में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन और सीपीएम नेता जॉन ब्रिटास जैसे दिग्गज शामिल हुए। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आने वाले दिनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ने के आसार हैं।
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi climbs atop the barricades during the INDIA bloc MPs march from Parliament to the ECI, demanding CEC Gyanesh Kumar s resignation.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/YkwlFV8WCn
20 रुपये के लिए वर्दी का रौब: ई-रिक्शा ड्राइवर पर भड़कीं महिला कांस्टेबल, वीडियो वायरल
भारतीय महिला क्रिकेट में नए युग का उदय: स्मृति मंधाना बनीं टीम इंडिया की नई कप्तान
बिहार का वाइट गोल्ड अब ग्रीस में: पूर्णिया के मखाने ने मारी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्री
दिल्ली कैपिटल्स में दादा का राज: सौरव गांगुली बने नए हेड कोच, टीम में बड़े बदलाव की तैयारी
उपचुनाव 2026: नंदीग्राम में बंपर वोटिंग, हुमायूं कबीर हिरासत में और असम-तमिलनाडु में सियासी घमासान
नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला: 13 दिन में दूसरा बड़ा हादसा, सुरक्षा पर गंभीर सवाल
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और चुनाव आयोग का बचाव: क्या है फॉर्म-6 विवाद की असली जड़?
CEC विवाद पर विपक्ष के मार्च से ओवैसी ने बनाई दूरी, कहा- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
# IND vs WI: एशियन गेम्स के हीरो वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला प्लेइंग-11 में मौका?
एक युग का अंत: अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे लियोनेल मेसी