नोएडा की चर्चित सुपरनोवा इमारत से शनिवार को हुई 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। गुरुग्राम के मानेसर निवासी संभव की मौत के बाद पुलिस अब उनकी निजी जिंदगी के उन पन्नों को खंगाल रही है, जो इस दर्दनाक कदम के पीछे छिपे थे।
पिता के साथ हुई थी आखिरी चैट पुलिस जांच में पता चला है कि संभव अपने जीवन के आखिरी दिनों में गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उन्होंने अपने पिता से हुई आखिरी बातचीत (चैट) में डिप्रेशन और मन में आ रहे आत्महत्या के विचारों का जिक्र किया था। उनके पिता ने उन्हें वापस घर आने और साथ रहने की सलाह दी थी, लेकिन दुखद रूप से स्थिति संभल नहीं सकी।
बेटे के इलाज में खर्च हुए 40 लाख संभव की शादी 2024 में हुई थी। 2025 में उनके बेटे का जन्म समय से पहले (प्री-मैच्योर) हुआ था, जिसके चलते बच्चे को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा। परिजनों के अनुसार, बच्चे के इलाज पर अब तक करीब 40 लाख रुपये खर्च हो चुके थे और यह सिलसिला जारी था, जिसने संभव पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया था।
तलाक का विवाद और कर्ज का बोझ बीते कुछ समय से संभव और उनकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जो तलाक के मामले तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच 15 लाख रुपये के सेटलमेंट पर समझौता हुआ था। इसमें से 7 लाख रुपये की पहली किस्त दी जा चुकी थी, जबकि 7.50 लाख रुपये का भुगतान अभी बाकी था। इस खर्च के अलावा संभव के सिर पर अन्य कर्ज भी थे।
सोशल मीडिया के दावों पर पुलिस की सफाई घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि संभव पर 3 करोड़ रुपये की एलिमनी (गुजारा भत्ता) का दबाव था। हालांकि, सेक्टर-126 थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने इन दावों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार समझौता 15 लाख रुपये का ही था।
डिजिटल साक्ष्यों की हो रही पड़ताल फिलहाल पुलिस संभव के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी तकनीकी जांच कर रही है। मोबाइल से एक वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस डिप्रेशन, पारिवारिक विवाद और आर्थिक संकट के हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
*8-Year-Old Dies by Suicide After Jumping From Supernova
— RealReport24x7 (@RealReport24X7) October 3, 2026
A 28-year-old man died by suicide after jumping from the balcony of a 41st-floor apartment at the Supernova building in Sector 94, Noida, on Saturday.
According to police, the man had been facing financial difficulties… pic.twitter.com/b4TXLTGZuK
जंग की आहट: ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में महिलाओं ने थामा हथियार, जमीनी हमले की तैयारी
भारत-स्विस रिश्तों को नई उड़ान: राष्ट्रपति गाय परमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा शुरू
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत का राज गहराया: सामने आया तीसरा खौफनाक वीडियो
सुप्रीम कोर्ट की साख पर सवाल: क्या अब न्यायपालिका पर भरोसा खो चुका है आम नागरिक?
4 साल बाद स्विंग के सुल्तान की टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी, संभालेंगे कप्तानी
CJI अब जो चाहें करें, कोई फर्क नहीं पड़ता : सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर भड़के सौरभ दास
एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल लवलीना बोरगोहेन का सम्मान, किरेन रिजिजू ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व
नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोर का खुलासा: सीसीटीवी ने खोली पोल, ऐसे पकड़ी गई महिला
विवादित बयान पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी: बोले- वह सिर्फ एक स्क्रिप्ट थी
IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और स्क्वाड, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले