दरवाजे दायीं तरफ खुलेंगे... दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाला हर यात्री इस आवाज से वाकिफ है। यह आवाज दूरदर्शन के दिग्गज एंकर और वॉइस आर्टिस्ट शम्मी नारंग की है। लेकिन हाल ही में यह आवाज तब चर्चा में आ गई जब इसे शम्मी नारंग के छोटे पोते रुशान ने मेट्रो के डिब्बे में पहली बार सुना।
मेट्रो में दादा को पाकर हैरान हुआ रुशान शम्मी नारंग अपने पोते रुशान को पहली बार मेट्रो का सफर कराने ले गए थे। रुशान अपने दादू की आवाज से भली-भांति परिचित है, उन्हें रोज घर में सुनता है। लेकिन जब ट्रेन के अंदर अचानक वही जानी-पहचानी आवाज गूंजी, तो रुशान चकित रह गया। वह हैरानी से इधर-उधर देखने लगा, जबकि उस समय वह खुद अपने दादू की गोद में ही बैठा था।
सोशल मीडिया पर बयां की खुशी शम्मी नारंग ने इस खास पल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा, मैं शायद इन मेट्रो ट्रेनों में हमेशा सफर न कर पाऊं, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मेरी आवाज एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाएगी। मुझसे मेरे पोते रुशान तक और शायद उसके भी बच्चों तक।
एक ऐसी विरासत जो समय से परे है शम्मी नारंग के लिए यह केवल एक वॉइस-ओवर नहीं, बल्कि एक विरासत है। वे मानते हैं कि तकनीक के जरिए उनकी आवाज आने वाली कई पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। रुशान के लिए यह अनुभव अनोखा था, जिसने दादा और पोते के रिश्ते को एक खास याद में बदल दिया।
लोगों ने सराहा भावनात्मक पोस्ट जैसे ही शम्मी नारंग ने यह पोस्ट साझा किया, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे खूब पसंद किया। कई लोग इस बात से सहमत दिखे कि दिल्ली मेट्रो की पहचान बन चुकी यह आवाज वाकई में एक धरोहर है, जो बरसों तक यात्रियों को दिशा दिखाती रहेगी।
I may not travel on these Metro trains forever… but I take immense pride in knowing that my voice will travel from one generation to another. From me to my little grandson, Rushaan, and perhaps one day to his grandchildren… and beyond ♥️
— Shammi Narang (@iamshamminarang) October 4, 2026
Today, we took Rushaan on his very… pic.twitter.com/ztahnOGWfG
जंतर-मंतर पर पुलिस का अनाम पहरा: नेम टैग न लगाने के पीछे की असली वजह आई सामने
माँ के ममता की दर्दनाक दास्तां: बछड़े को बचाने के लिए शेरों के बीच कूदी भैंस, अंत देख नम हो जाएंगी आंखें
# क्या है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स ? कैप्टन स्मित मच्छार की पूर्व सहकर्मी ने खोले बड़े राज
जयपुर कोचिंग में छात्र से बर्बरता: क्लासरूम में टीचर ने की पिटाई, भड़के छात्रों का फूटा गुस्सा
मौत के मुंह से खींच लाई फरिश्ते की फुर्ती: दूसरी मंजिल से गिरे बच्चे को दुकानदार ने हवा में लपका
श्रद्धा कपूर की ईथा का लावणी डांस वीडियो लीक, इंटरनेट पर छाई विठाबाई
बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार की राह में अनंत मुश्किलें, फिर भी NDA का दावा- जीतेंगे सभी 8 सीटें
लखनऊ से आदित्यपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा आसान; देखें पूरा शेड्यूल
रामायण के सेट पर लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे रणबीर और साई पल्लवी
जंतर-मंतर पर चाबी कांड : पुलिस की बस को प्रदर्शनकारियों ने बनाया कबाड़, वीडियो वायरल