उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ मोमो खाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर जो हुआ, उसने देखने वालों की रूह कंपा दी। गुस्से में पति ने कार नहीं रोकी और पत्नी बोनट पर लटकी रही।
क्या है पूरा मामला? घटना शनिवार शाम लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड की है। सुनीता सिंह नाम की महिला ने अपने पति मयंक सिंह को एक दूसरी महिला के साथ कार में देखा। सुनीता ने फौरन कार के सामने आकर उन्हें रोकने की कोशिश की। विवाद इतना बढ़ा कि मयंक ने गाड़ी भगा दी, जबकि सुनीता खुद को बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गई।
100 मीटर तक चला मौत का खेल वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार तेज गति से चल रही है और महिला बोनट पर हाथ जमाए लटकी हुई है। वह मदद के लिए चीखती रही, लेकिन मयंक कार को दौड़ाता रहा। करीब 100 मीटर तक उसे सड़क पर घसीटने के बाद, जब भीड़ जमा हुई और लोगों ने शोर मचाया, तब जाकर कार रुकी।
मारपीट और गला दबाने का आरोप पीड़िता सुनीता सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति और उसकी प्रेमिका (माही वर्मा) ने गाड़ी से उतरने के बाद उसे झाड़ियों में गिरा दिया और गला दबाने की कोशिश की। साथ ही, उसके साथ सरेआम गाली-गलौज भी की गई।
पति और प्रेमिका सलाखों के पीछे पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। पति मयंक सिंह और कार में मौजूद महिला माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टोयोटा टैसर कार (UP15ER3086) को भी जब्त कर लिया है।
दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि मयंक के खिलाफ हत्या के प्रयास (BNS की धारा 109(1) और 352) समेत मारपीट और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।
*📍 Meerut, Uttar Pradesh
— Harpreet Sandhu (@TheHarpreetTake) October 4, 2026
A woman clung to the bonnet of a moving car in Meerut after catching her husband inside with another woman.
She had stood in front of the vehicle; he drove off anyway, and she held on. pic.twitter.com/wbyGAJ84Ww
गौरव खन्ना के तलाक पर हर्ष गुजराल का भद्दा मजाक, फैंस ने कॉमेडियन को लगाई क्लास
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का रहस्य: नया सीसीटीवी फुटेज और अनसुलझे सवाल
6G युग में ग्लोबल लीडर बनेगा भारत: सिंधिया का बड़ा एलान, स्टैंडर्ड टेकर से मेकर बनने की राह पर देश
ब्राजील के चुनाव पर ट्रंप का भूगोल बिगड़ा: भारत में करवा डाला राष्ट्रपति चुनाव, सोशल मीडिया पर उड़ गया मजाक
बीवी का हाथ थामो, बीड़ी छोड़ो : ओवैसी का पीएम मोदी और योगी पर तीखा तंज, साझा किए शादीशुदा जिंदगी के गुरु मंत्र
BSNL का बड़ा धमाका: रिचार्ज के साथ अब पाएं 1 लाख रुपये का बीमा, साइबर फ्रॉड से भी मिलेगी सुरक्षा
इंडिगो का बड़ा झटका: 6 अक्टूबर से महंगा होगा हवाई सफर, जानिए क्या है नई कीमतें
एमपी में नौकरियों की बहार: 1 लाख सरकारी भर्तियों का लक्ष्य, 3300 कर्मचारियों की पदोन्नति
गैंगस्टर ठुकराने वाली बंगाली सुपरस्टार कोएल मल्लिक ने थामा BJP का हाथ, राज्यसभा चुनाव के लिए भरा पर्चा
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस का डिजिटल दांव, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगा टिकट का मौका!