श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले गए ईरानी कप 2026-27 के फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से करारी शिकस्त दी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया ने चौथी ही दिन मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
मुकेश कुमार का घातक स्पेल इस जीत के नायक तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रहे। जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य था, लेकिन मुकेश की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम महज 111 रनों पर ढेर हो गई। मुकेश ने दूसरी पारी में 10.4 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। मैच में कुल 8 विकेट लेकर उन्होंने अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया।
बल्लेबाजों की नहीं चली दाल मुकेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को शून्य पर बोल्ड कर पारी की कमर तोड़ दी। इसके बाद अब्दुल समद जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को भी उन्होंने पैवेलियन की राह दिखाई। मुकेश की सटीक लाइन और लेंथ ने विपक्षी बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
अन्य गेंदबाजों का भी जलवा रेस्ट ऑफ इंडिया की इस जीत में अन्य गेंदबाजों ने भी बराबर का सहयोग दिया। मुकेश चौधरी और आकाशदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में 6-6 विकेट अपने नाम किए। भारतीय गेंदबाजों के इस संयुक्त प्रयास ने जम्मू-कश्मीर को किसी भी मौके पर सेटल नहीं होने दिया।
33वीं बार खिताब पर कब्जा इस शानदार जीत के साथ रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप के इतिहास में 33वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की है। पिछले दो सालों से खिताब से चूक रही टीम के लिए यह जीत मनोवैज्ञानिक रूप से काफी अहम रही।
टीम इंडिया में वापसी की राह आसान? न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले मुकेश कुमार का यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए एक बड़ा संकेत है। अपनी फिटनेस और लय को साबित करके मुकेश कुमार ने वर्ल्ड कप की टीम में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या यह प्रदर्शन उन्हें नीली जर्सी वापस दिला पाएगा।
*6⃣ wickets of the highest quality! 🫡
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
🎥 Relive Mukesh Kumar s superb 6/33 in the second innings that guided Rest of India to a memorable victory in the #IraniCup 2⃣0⃣2⃣6⃣ 🙌👏
Updates ▶️ https://t.co/WPBSyJPp33 pic.twitter.com/rizC5Batz7
4 करोड़ की सैलरी, फिर भी खर्च नहीं किया तो नाराज होंगे Nvidia CEO: क्या है जेनसन हुआंग का नया AI फॉर्मूला?
भूकंप का हिलोर : इंडोनेशिया से लेकर भारत तक कांपी धरती, मची भारी दहशत
सत्ता जनता तय करेगी, ECI नहीं : मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का संयुक्त विराट गर्जना मोर्चा
फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक: जब नमाज के बहाने हुआ जानलेवा हमला, कैप्टन स्मित ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
बिग बॉस 20 : सलमान खान का छलका दर्द, बोले- मेरे डाउनफॉल में मजे लेकर बजाया जा रहा था
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने चला बड़ा दांव, बंगाल से कोएल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट
यूपी में मिशन 2027 की तैयारी: BJP ने बदली अपनी मीडिया टीम, 56 दिग्गजों को सौंपी कमान
मैड संधू हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों की धमकी से दहला पंजाब, लॉरेंस बिश्नोई को दी चेतावनी
आसमान में टाली तबाही: इजराइली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को दिया खास न्योता, पीएम मोदी भी होंगे साथ
यूपी में फिर बदलेगा मौसम: 5 अक्टूबर से कई जिलों में बारिश के आसार, गर्मी-उमस से मिलेगी राहत