उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान चरम पर है। जहां कांग्रेस अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रही है, वहीं सपा ने अपना रुख कड़ा कर लिया है।
सपा ने पेश किया 53-55 सीटों का फॉर्मूला सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 53 से 55 सीटों का ऑफर दिया है। सपा का पूरा फोकस जीत की संभावना पर है। पार्टी ने 2024 के लोकसभा परिणामों का गणित तैयार किया है, जिसमें कांग्रेस की जीती हुई और हारी हुई सीटों के विधानसभा वार प्रदर्शन को आधार बनाया गया है।
सपा की नजर 350 सीटों पर सपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी खुद 350 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। सपा का साफ कहना है कि जिन क्षेत्रों में पार्टी मजबूत है, वहां वह किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगी। सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस को 150 सीटें देना अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा।
कांग्रेस का जिद और दबाव दूसरी ओर, कांग्रेस पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद लगातार 150 सीटों की मांग दोहरा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व सीट बंटवारे को लेकर सपा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अखिलेश यादव अब तक किसी भी दबाव में झुकते नजर नहीं आ रहे हैं।
ओवैसी को अखिलेश का दो टूक जवाब गठबंधन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दी गई दो अक्टूबर की डेडलाइन पर अखिलेश यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। सपा प्रमुख ने साफ किया कि वे उसी पुराने गठबंधन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे जिसने बीजेपी को चुनावों में शिकस्त दी है।
बागी नेताओं के लिए खुला दरवाजा अखिलेश यादव ने एक बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि अगर कोई भी दल या नेता संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए साथ आना चाहता है, तो वे पुरानी कड़वाहट भूलने को तैयार हैं। यह बयान उन बागी नेताओं के लिए एक खुला न्योता माना जा रहा है जो बीजेपी के खिलाफ लामबंद होना चाहते हैं।
यूपी की राजनीति में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस अपनी 150 सीटों की मांग पर अड़ी रहती है या यूपी की चुनावी नैया पार लगाने के लिए सपा के दिए हुए फार्मूले पर हामी भरती है।
#KahaniKursiKi | UP में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी तकरार, SP सांसद बोले- 150 सीट देना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना#SP #Congress #AkhileshYadav #SPSinghPatel #UttarPradeshPolitics #UPElection2027 @journosaurav pic.twitter.com/HwGRYMA9Ib
— India TV (@indiatvnews) October 1, 2026
मिशन 2027: उत्तराखंड में BJP का सुपर प्लान तैयार, 60+ सीटों के लिए बनी सीक्रेट रणनीति
एशियन गेम्स 2026: सुजीत कलकल का ऐतिहासिक पलटवार, भारत की झोली में बिखरे गोल्ड
यह कोई मामूली झगड़ा नहीं, यह एक आतंकी हमला था : कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर इजरायल ने भरी हुंकार
अल्टीमेट रूलर बनने का सपना देख रहे घरवालों को तेजू भैया की खुली चुनौती, बोले- बाहर तो हम ही रहेंगे
स्टालिन का CM विजय पर तीखा हमला: TVK भाजपा की बी-टीम, क्या आप डर गए हैं?
जंतर-मंतर संग्राम: सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता हिरासत में, दिल्ली में इंटरनेट सेवा ठप
आसमान से बरसा आग का गोला , ग्रीनलैंड में कैद हुआ रहस्यमयी नज़ारा
चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा: नसीरुद्दीन शाह ने सीजेपी के विरोध को दिया अपना समर्थन
100 KM/H की रफ्तार से चिनाब पुल पर दौड़ी वंदे भारत, इंजीनियरिंग के इस अजूबे पर रचा नया इतिहास
भारतीय पायलट की बहादुरी और सऊदी की दरियादिली पर क्यों जल रहे कट्टरपंथी?