उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने अनुभवी नेता आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बदलाव अजय राय के कार्यकाल के बाद किया गया है, जो अगस्त 2023 से इस पद पर थे।
इमरान मसूद और अन्य की नई भूमिकाएं संगठन को मजबूती देने के लिए कांग्रेस ने इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही, आलोक प्रसाद और देवेंद्र निषाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसके अतिरिक्त, चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।
कौन हैं आराधना मिश्रा मोना ? आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से तीन बार की विधायक हैं। वह कांग्रेस के दिग्गज राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। 2014 के उपचुनाव से अपने चुनावी सफर की शुरुआत करने वाली आराधना ने 2017 और 2022 में भी जीत हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत की है। प्रदेश की राजनीति में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली आराधना को प्रियंका गांधी का बेहद करीबी माना जाता है।
सवर्ण वोटों पर टिकी नजरें राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आराधना मिश्रा के नाम पर मुहर लगाकर कांग्रेस ने एक साथ दो निशाने साधे हैं। पार्टी लंबे समय से यूपी में एक मजबूत ब्राह्मण चेहरे की तलाश में थी। कांग्रेस का गणित है कि शीर्ष पद पर ब्राह्मण चेहरा बिठाकर भाजपा के नाराज सवर्ण वोटरों को पार्टी की ओर आकर्षित किया जा सकता है। साथ ही, महिला नेतृत्व को आगे लाकर कांग्रेस ने अपनी सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति को भी पुख्ता करने की कोशिश की है।
संगठन में नई ऊर्जा का प्रयास 2027 के आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करना चाहती है। इमरान मसूद जैसे सक्रिय नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने पश्चिमी यूपी और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपनी पैठ दोबारा जमाने का संकेत दिया है। अब देखना यह होगा कि नई टीम आगामी चुनौतियों और चुनावी बिसात पर कितनी कारगर साबित होती है।
*The Congress has appointed Aradhana Misra Mona as the Uttar Pradesh Congress Committee president, Imran Masood as working president, and Devinder Nishad and Alok Prasad as senior vice presidents, with immediate effect. The party also approved the appointment of Chaudhary Virendra… pic.twitter.com/7PVsSssJuU
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
जंतर-मंतर बना छावनी: CEC के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा हिरासत में, 12 घंटे इंटरनेट बंद
बंदूक से कलम तक: बस्तर के 8 पूर्व नक्सलियों ने पास की 10वीं की परीक्षा, अब सपनों को दे रहे नई उड़ान
विमान गिर रहा था , PM मोदी की कॉल पर फफक पड़े कैप्टन स्मित: हनुमान चालीसा पढ़ते हुए बचाई 174 यात्रियों की जान
चॉकलेट के नाम पर जहर : गंदगी और कीड़े-मकौड़ों के बीच हो रही थी पैकिंग, दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द
गंगा एक्सप्रेस-वे पर मछली पकड़ने की तैयारी? अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा तंज
हनुमान जी ने बचा लिया : पीएम मोदी के सामने भावुक हुए जांबाज पायलट स्मित मच्छार, बोले- आप मेरे सबसे बड़े आदर्श
हनुमान जी ने बचा लिया... : 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन से बात कर भावुक हुए PM मोदी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हैरतअंगेज मामला: POLICE स्टिकर लगी कार में पौधा उखाड़ ले गया शख्स
गोल्डी बराड़ का खौफ, दुबई से धमकी और जेल से साजिश: दिल्ली पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश
मुंबई से फूंक दिया विरोध का बिगुल: CJP का जेल भरो आंदोलन और चुनावी नतीजों पर उठाए सवाल