एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू प्री-सेल्स में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। केवल पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 28 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सनसनी फैला दी है।
दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज साफ देखा जा सकता है। शुरुआती समीक्षाओं में फिल्म के सस्पेंस और क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शक इसे विज्युअल्स और कहानी का बेहतरीन तालमेल बता रहे हैं।
महाराष्ट्र और दिल्ली में दिखा सबसे ज्यादा क्रेज फिल्म का जादू देश के प्रमुख शहरों में सिर चढ़कर बोल रहा है। एडवांस कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा, जहां से 8.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला। यह कुल ओपनिंग डे कलेक्शन का लगभग 31 प्रतिशत है। दिल्ली एनसीआर में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसने 6.10 करोड़ रुपये की कमाई की। गुजरात से भी 2.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया है।
तीन दिनों में ही ब्लॉकबस्टर संकेत फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड के लिए ब्लॉक सीटों को मिलाकर एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 36.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। दृश्यम 3 जिस गति से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक मान रहे हैं। विजय सालगांवकर की यह अंतिम कहानी बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने की राह पर है।
Now Watching Drishyam The Conclusion with Ajay Devgn, Tabu & Jaideep Ahlawat.
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) October 1, 2026
The final chapter begins! #DrishyamTheConclusion#Drishyam3pic.twitter.com/f3hFvAtv89
फ्लाईदुबई विमान हमला: लहूलुहान कैप्टन स्मित का वीडियो आया सामने, टला बड़ा 9/11 जैसा हादसा
ज्ञानेश कुमार को वैनिश कुमार कह ममता बनर्जी का हमला, वोटर लिस्ट विवाद पर मचा सियासी घमासान
क्या डर गए भाईजान? सलमान खान के सामने फैन की हुई बेइज्जती, वीडियो देख भड़के लोग
रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर मातम: पिकनिक के दौरान पुणे के 8 छात्रों की डूबने से मौत
गांधी जयंती: बापू को नमन, अहिंसा के संकल्प के साथ देश ने याद किए दो महान महापुरुष
रूस जाने वाले भारतीय सावधान: रूसी सेना में भर्ती को लेकर MEA ने जारी की सख्त चेतावनी
कॉकपिट में चाकू से हमला: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आतंकी साजिश की जांच शुरू
मुसहर हो, डिलीवरी नहीं करेंगे : अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रसव, मचा हड़कंप
शो में छलक आए आंसू, पिता की याद में रो पड़ीं इरीना तो धुन छेड़ बैठे तेज प्रताप
बापू के सम्मान में खादी अपनाएं : गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने देश से की खास अपील