एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट इवेंट में फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। खिताबी मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। 3 अक्टूबर को होने वाला यह फाइनल मुकाबला गोल्ड मेडल का फैसला करेगा।
सेमीफाइनल में भारत का दबदबा दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 124 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 169 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन की नाबाद 80 रनों की तूफानी पारी और वैभव सूर्यवंशी के 38 रन अहम रहे।
श्रीलंकाई बल्लेबाजी हुई ध्वस्त लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम को महज 9.5 ओवरों में 45 रनों पर ढेर कर दिया।
पाकिस्तान ने ऐसे बनाई जगह इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। अब एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के लिए चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें मैच? यह खिताबी मुकाबला 3 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।
मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में किया जाएगा। इसके अलावा, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस रोमांचक भिड़ंत का आनंद ले सकते हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन का इरादा भारतीय टीम 2022 एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर से अपनी बादशाहत कायम करने और लगातार दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
🚨 INDIA vs PAKISTAN IN ASIAN GAMES GOLD MEDAL MATCH 🏆 🥇
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2026
- Shreyas Iyer led India beat Sri Lanka in the Semi final. pic.twitter.com/4ACfBAhts4
शेयर बाजार क्यों है सुस्त? दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने बताया असली सच और कमाई का नया फॉर्मूला
जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा: लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास
एक कचौड़ी, दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा : अखिलेश का नया Gen-Z अंदाज
ठाणे हत्याकांड: उद्धव ठाकरे ने परिवार को ढांढस बंधाया, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
पापा दंगे भड़काना चाहते हैं , धर्म परिवर्तन करने वाले आयुष मलिक का वीडियो वायरल; अपहरण के केस में नया मोड़
174 जिंदगियों के रक्षक: कैप्टन स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
यह आदमी एक मॉन्स्टर है... : डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ पर सुंदर पिचाई का मजेदार रिएक्शन, बदली AI की परिभाषा
जंतर-मंतर संग्राम: योगेंद्र यादव, नेहा बोरा समेत 100 से अधिक हिरासत में, इंटरनेट सेवा ठप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान: दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 11 मेट्रो स्टेशन बंद