बैंक कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से 5-डे बैंकिंग (सप्ताह में पांच दिन काम) की मांग की जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर और कथित सरकारी नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अब सभी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
क्या है वायरल दावे में? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्जी नोटिफिकेशन में दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने एसबीआई (SBI) समेत तमाम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही है, जिससे ग्राहकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
PIB फैक्ट चेक की पड़ताल मामले की गंभीरता को देखते हुए PIB Fact Check ने इस वायरल नोटिफिकेशन की सच्चाई की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी है। केंद्र सरकार या वित्त मंत्रालय के किसी भी विभाग ने ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है।
भ्रामक खबरों से रहें सावधान PIB ने स्पष्ट किया है कि सरकारी बैंकों में शनिवार की छुट्टी को लेकर चल रहा दावा पूरी तरह से निराधार है। सोशल मीडिया पर किसी भी ऐसे सरकारी नोटिफिकेशन को आंख मूंदकर साझा न करें। बैंकिंग छुट्टियों से जुड़ी कोई भी पुख्ता जानकारी केवल आरबीआई (RBI) या बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026
❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX
फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक: 180 यात्रियों का मसीहा बना भारतीय पायलट, नेतन्याहू बोले- प्लेन क्रैश करना चाहता था हमलावर
जंतर-मंतर पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में
180 जानें बचाने वाले फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार के लिए दुआओं का सैलाब: देश भर में विशेष प्रार्थनाओं का दौर
फ्लाईदुबई विमान हमला: लहूलुहान कैप्टन स्मित का वीडियो आया सामने, टला बड़ा 9/11 जैसा हादसा
शेयर बाजार क्यों है सुस्त? दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने बताया असली सच और कमाई का नया फॉर्मूला
ODI World Cup 2027: शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला
ICC वर्ल्ड कप 2027: सामने आया टीम इंडिया का महा-शेड्यूल , पाकिस्तान से होगी कांटे की टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर छाया विजय सालगांवकर का जादू, दृश्यम 3 की तूफानी शुरुआत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड्स
IND vs WI: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मुल्लांपुर में पहली बार गूंजेगा वनडे का शोर
एशियन गेम्स: तीरंदाजी में महिला टीम का स्वर्णिम इतिहास, साउथ कोरिया को हराकर रचा कीर्तिमान