महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुणे के आलंदी स्थित विनर्स अकादमी के 8 छात्रों की दिवेआगर बीच पर समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्रों का एक समूह पिकनिक मनाने तट पर पहुंचा था।
48 लोगों का था समूह जानकारी के अनुसार, संबंधित कोचिंग अकादमी के कुल 48 लोगों का समूह शैक्षिक यात्रा (टूर) पर रायगढ़ आया था। इनमें 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राएं शामिल थे। हादसे के वक्त ये छात्र समुद्र किनारे मस्ती कर रहे थे।
गहराई का अंदाजा न होना पड़ा भारी तट पर घूमते समय कुछ छात्र पानी में उतर गए। पुलिस के मुताबिक, छात्र समुद्र की गहराई और पानी के तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके। देखते ही देखते आठ छात्र तेज लहरों की चपेट में आ गए और गहरे पानी में डूब गए।
रेस्क्यू टीम ने बरामद किए शव हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। महाकाली वाटर स्पोर्ट्स के कर्मचारियों ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी आठ छात्रों के शव समुद्र से बरामद कर लिए गए हैं।
मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान यश किरण वानखेड़े, सोहम तुकाराम भडवालकर, तन्मय दत्तात्रेय वाहिली, कौस्तुभ संदीप दौंड, कैवल्य वासंकर, राजवीर वाहिली, प्रणव बंसोडे और सुमित अहिरे के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही है जांच प्रशासन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिकनिक के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पुणे के आलंदी में शोक की लहर दौड़ गई है।
*#Maharashtra रायगढ़ के दिवेआगर के समुद्र में 8 छात्र डूबे..प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी लोग पुणे के आलंदी से एक निजी कोचिंग क्लास के टूर पर दिवेआगर आए थे..समुद्र में उतरने के बाद पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से सभी के डूबने से मौत हो गई@TNNavbharat @RaigadPolice pic.twitter.com/cX4VlCQIE1
— Atul singh (@atuljmd123) October 1, 2026
एशियन गेम्स 2026: आज हॉकी का महामुकाबला , भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड के लिए जंग
नकाब पहनकर मुंबई की सड़कों पर उतरे कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके, जानें क्या है वजह
राहुल गांधी का बालाघाट दौरा: सुरक्षा में चूक पर भड़के जीतू पटवारी, भाजपा-RSS को घेरा
ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ बल्लेबाजी है : 400+ रन चेज के बाद भड़के गौतम गंभीर
‘माफिया के सामने घुटने टेकने का दौर खत्म’: सीएम योगी ने बताया यूपी की बदली तस्वीर
MLC चुनाव: अनंत सिंह का अनोखा अंदाज, नामांकन में बंटेंगे 50 हजार रसगुल्ले
बिहार की इंग्लिश टीचर : गांव की पगडंडियों से निकला टैलेंट, दुनिया हो रही मुरीद
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल, तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में हुई इस घातक गेंदबाज की एंट्री
एशियन गेम्स फाइनल: श्रीलंका को रौंदकर भारत फाइनल में, गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से होगी महाजंग
एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा गोल्ड मेडल का महासंग्राम, श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा