मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले महीने राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि ने एक बड़ा खुलासा किया है। मणि का दावा है कि मंच पर उनकी एंट्री राहुल गांधी के लिए पूरी तरह से एक सरप्राइज थी।
टीम चाहती थी नेचुरल रिएक्शन एक यूट्यूब इंटरव्यू में पुलकित ने बताया कि राहुल गांधी की टीम उन्हें राहुल का बिल्कुल असली और स्वाभाविक रिएक्शन देखना चाहती थी। कॉमेडियन के मुताबिक, राहुल की टीम ने ही उन्हें स्लाइड शो के बीच में अचानक स्टेज पर आने का निर्देश दिया था। उन्हें बस एक मिनट का समय दिया गया था।
शुरुआती 30 सेकंड का कन्फ्यूजन पुलकित ने बताया कि राहुल गांधी को इस एक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मंच पर पहुंचते ही राहुल के चेहरे पर जो हैरानी और असहजता दिखी, वह पूरी तरह से असली थी। मणि के अनुसार, वो शुरुआती 30 सेकंड बहुत कन्फ्यूज थे। वे समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक क्या हो रहा है, यहां तक कि वे अपनी टीम की ओर भी देख रहे थे।
कमांडो को बुलाने वाले थे राहुल कॉमेडियन ने आगे कहा कि जब उन्होंने राहुल गांधी को गले लगाया और ग्रेट हरासमेंट बोला, तब जाकर नेता प्रतिपक्ष को माजरा समझ आया। पुलकित ने चुटकी लेते हुए कहा कि उस वक्त राहुल गांधी शायद अपने सुरक्षाकर्मियों (कमांडो) को बुलाने की सोच रहे थे कि मंच पर यह व्यक्ति कौन है और क्या कर रहा है।
क्या था वो किस्सा? 19 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलकित मोदी के अंदाज में मंच पर पहुंचे थे। उन्होंने राहुल को गले लगाकर मेरे दोस्त, कैसे हैं आप? कहा था। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के एक वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए दर्शकों की तरफ इशारा कर कहा था, मां को कुर्सी दो, मां।
विवादों में रहा था एक्ट इस प्रस्तुति के बाद भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताई थी और इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताया था। वहीं, कांग्रेस ने इसे महज एक व्यंग्य और कॉमेडी का हिस्सा बताते हुए इसका बचाव किया था। पुलकित मणि सोशल मीडिया पर एक सक्रिय कंटेंट क्रिएटर हैं और अक्सर राजनीतिक व्यंग्य के लिए जाने जाते हैं।
*Shocking revelation by Pulkit Mani 🤯
— Amock_ (@Amockx2022) September 29, 2026
Great harassment my friend part in Rahul Gandhi s Chhatro Ki Goonj was a surprise for RG
He had no idea that it will happen in between his presentation to bring natural reaction out of him 😂 pic.twitter.com/551jXTgUOB
अफगानिस्तान सीमा पर बारूद: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 22 लड़ाकों के खात्मे का दावा, तालिबान ने बताया ‘नरसंहार’
उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी: अब 2027 तक जारी रहेगी 300 रुपये की LPG सब्सिडी
राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी जंग : निकाय चुनाव की हार के बाद डोटासरा के इस्तीफे की मांग
दिल्ली की सड़क पर मनचले की शामत: लड़की ने कॉलर पकड़कर बीच सड़क दी ऐसी सजा
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल, तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में हुई इस घातक गेंदबाज की एंट्री
रामायण: पार्ट 1 की रिलीज डेट पर सस्पेंस! क्या IMAX ने खोल दिया मेकर्स का राज?
174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार: पड़ोसियों ने खोली बचपन के हीरो की यादों की पिटारी
हवा में हुआ खौफनाक ड्रामा: भारतीय कैप्टन की बहादुरी से बची 180 यात्रियों की जान
सलमान खान का काउबॉय अवतार और पैपराज़ी की खामोशी : क्या भाईजान का डर कायम है?
मौत के मुंह से फ्लाइट वापस लाया भारतीय पायलट: बेहोश होने से पहले किया वह चमत्कार जो नेतन्याहू को भी लगा नामुमकिन