हापुड़ के बृजघाट में एक पारिवारिक कलह का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। यहाँ एक पत्नी ने अपने पति को ऐसी रंगे हाथों पकड़ा कि उसका झूठ सबके सामने आ गया। पति एक-दो नहीं, बल्कि दो प्लेट छोले-भटूरे के साथ पकड़ा गया, जो उसे अपनी कथित गर्लफ्रेंड तक पहुंचाने थे।
अजय और कविता पिछले 14 सालों से वैवाहिक बंधन में बंधे हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। कविता का आरोप है कि उसका पति पिछले दो सालों से उसे और उसके बच्चों को नजरअंदाज कर रहा है। घर से काम के बहाने निकलने वाला अजय अक्सर शहर से दूर गंगा किनारे अपने अवैध इश्क को परवान चढ़ाने जाया करता था।
घटना वाले दिन अजय अपनी प्रेमिका के साथ एक गेस्ट हाउस में रुकने के बाद बाहर खाना लेने निकला था। वह बड़े प्यार से दो प्लेट छोले-भटूरे पैक करवाकर लौट ही रहा था कि अचानक वहां कविता और उसके रिश्तेदार पहुंच गए। पति के हाथ में दो प्लेट देख कविता का शक यकीन में बदल गया और उसने वहीं सड़क पर ही पति की क्लास लगा दी।
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी और उसके रिश्तेदारों ने बीच बाजार पति की जमकर धुनाई कर दी। सड़क पर मचे इस हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पूछताछ के दौरान अजय ने सफाई दी कि वह किसी के साथ नहीं था, बल्कि घर के मानसिक तनाव से दूर होने के लिए अकेले घूमने आया था। इस पर पत्नी कविता ने तंज कसते हुए पूछा, अगर अकेले थे, तो दो प्लेट छोले-भटूरे किसके लिए ले जा रहे थे? अजय के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था।
पूरा मामला स्थानीय थाने तक जा पहुंचा। वहां काफी देर तक चली गहमागहमी और बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई। अंत में पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ और अजय अपनी पत्नी के साथ घर वापस लौट गया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
*इश्कवाले छोले-भटूरे
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 30, 2026
होटल में इंतजार कर रही गर्लफ्रेंड के लिए छोले भटूरे लेकर जा रहे पति की पत्नी ने बीच-बाजार पिटाई कर दी.
अजय की शादी को 14 साल हो चुके है. घर में बीबी..कविता है, 2 बेटे है. लेकिन घर के बाहर उसका गर्लफ्रेंड से इश्क़ चालू था. शहर से दूर गंगा किनारे कल दोनों… pic.twitter.com/eaX7r7JfWf
मतदाता सूची पर घमासान: ग्वालियर-इंदौर में सड़क पर उतरी कांग्रेस, CEC के इस्तीफे की मांग
आसमान में 9/11 जैसा खौफ: कॉकपिट में चाकूबाजी के बाद 17,000 फीट नीचे गिरा विमान
एशियन गेम्स 2026: भारत की स्वर्णिम हैट्रिक, निशानेबाजी और तीरंदाजी में बरसे गोल्ड
रोहित का हिटमैन धमाका: 35वां शतक जड़ रचा इतिहास, सचिन के बड़े रिकॉर्ड से बस 2 कदम दूर
दिल्ली दंगे: उमर खालिद को फिर नहीं मिली जमानत, पिता ने कहा- प्रोसेस ही सजा बन गई है
अब प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं: दिल्ली में बदले GRAP के नियम, पहले चरण से ही सख्ती
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, गोल्ड के लिए अब चीन से होगी महाजंग
गुवाहाटी में जॉन कैंपबेल का तूफान: गेल और रिचर्ड्स के रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर जड़ा सबसे तेज शतक
हरा या लाल गमछा चुनें : पूर्व IAS दिव्या मित्तल के सियासी कदम पर अखिलेश यादव का बड़ा इशारा
बिहार में रफ्तार पकड़ेगा सड़क निर्माण: बक्सर-चौसा से पटना तक बदलेगी तस्वीर