वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों कृत्रिम मेधा (AI) को एक नया नाम देकर उसे सुपर इंटेलिजेंस के रूप में पेश करने की मुहिम में जुटे हैं। लेकिन, इसी महत्वपूर्ण पहल से जुड़े व्हाइट हाउस के एक आधिकारिक दस्तावेज ने उनकी किरकिरी कर दी है। दस्तावेज में United States की जगह Unites States लिखा गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह त्रुटि उस आधिकारिक दस्तावेज में सामने आई, जिसे ट्रंप की सुपर इंटेलिजेंस पहल के दौरान जारी किया गया था। जैसे ही लोगों की नजर United के बजाय Unites पर पड़ी, इंटरनेट पर मीम्स और तंज की बाढ़ आ गई। आलोचकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का कहना है कि जो प्रशासन एआई (AI) को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बता रहा है, वह अपने खुद के देश का नाम तक सही नहीं लिख पाया।
इस गलती पर यूजर्स ने जमकर निशाना साधा। एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, प्रेसीडेंट ऑफ यूनिट्स स्टेट्स। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि शायद ट्रंप अब कार्यकारी आदेश जारी कर आधिकारिक रूप से देश का नाम ही बदलकर Unites States कर देंगे। कुछ लोगों ने S को सुपर इंटेलिजेंस से जोड़कर भी तंज कसा।
यह गलती उस वक्त हुई जब व्हाइट हाउस में तकनीक जगत के दिग्गज जुटे थे। बैठक में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एनवीडिया के प्रमुख जेंसन हुआंग शामिल हुए। बैठक के दौरान ट्रंप ने साफ किया कि अब अमेरिकी सरकार Artificial Intelligence के बजाय Super Intelligence और संक्षिप्त रूप में SI शब्द का उपयोग करेगी। उनके अनुसार, Artificial शब्द इस तकनीक की असली क्षमता को परिभाषित नहीं करता है।
इस बैठक में केवल नाम बदलने की बात नहीं हुई, बल्कि एआई प्रणालियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। सुंदर पिचाई ने बताया कि टेक कंपनियां एआई के विकास में कड़े नियंत्रण लागू करेंगी, जिसमें आंतरिक ऑडिट और बाहरी लेखा-परीक्षण जैसे उपाय शामिल होंगे। मार्क जुकरबर्ग ने भी स्पष्ट किया कि कंपनियां एआई के जोखिमों को नियंत्रित करने के लिए जवाबदेह बनी रहेंगी।
भले ही ट्रंप प्रशासन भविष्य की तकनीक को नई परिभाषा देने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन इस छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक ने उनके सुपर इंटेलिजेंस के दावे पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
Zuckerberg and the rest of Big Tech just signed the White House Accord on Super Intelligence, promising to police their own AI
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) September 30, 2026
Google CEO Sundar Pichai says the deal, which Trump calls morally binding, stacks internal reviews, outside auditors and board oversight on top of each… pic.twitter.com/xAPi18Vlpp
एशियाई खेलों में भारत का परचम: चिकिता और साहिल ने दक्षिण कोरिया को हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की स्वर्णिम हैट्रिक, निशानेबाजी और तीरंदाजी में बरसे गोल्ड
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का खूंखार कमांडर मूसा ढेर
अरब सागर में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-संग्राम : लोकतंत्र बचाओ मार्च से घेरेगा INDIA गठबंधन
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत का जलवा, एक ही दिन में जीते दो गोल्ड और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
झारखंड में गूंजेगा वन्यजीव सप्ताह का शोर: 2 से 7 अक्टूबर तक होंगे खास आयोजन
पटना में खौफनाक वारदात: बीच सड़क प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, तमाशबीन बनी रही भीड़
राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, परिमल नथवानी के बेटे को बनाया उम्मीदवार
बच्चों की सजगता और स्टेशन मास्टर की तत्परता: उरकुरा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा