मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ऊंचे पहाड़ी और जंगली इलाकों में हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मोस्ट वांटेड कमांडर सुलेमान शाह उर्फ मूसा को मार गिराया गया है।
आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका अधिकारियों के अनुसार, मूसा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। वह घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के कमजोर हो चुके नेटवर्क को फिर से खड़ा करने और स्थानीय युवाओं को बरगलाकर कट्टरपंथ की ओर धकेलने की साजिश रच रहा था। उसके खात्मे को सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
कैसे हुई मुठभेड़? भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर जवानों ने आतंकियों को घेरा। आत्मसमर्पण करने के बजाय आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मूसा को ढेर कर दिया गया।
दूधपथरी के जंगलों में अंत मुठभेड़ दूधपथरी के घने जंगलों में हुई। मूसा पीर पंजाल के दोनों तरफ कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा था। गौरतलब है कि इसी महीने 5 सितंबर को यूसमर्ग के ही जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में उसका करीबी साथी यासिर मारा गया था, तब मूसा वहां से भागने में सफल रहा था, लेकिन इस बार वह बच नहीं सका।
इलाके में तलाशी अभियान जारी मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी वहां छिपा न हो।
शांति बनाए रखने की अपील किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनी हुई है।
*STORY | Army kills LeT terrorist during encounter in Kashmir s Budgam
— Press Trust of India (@PTI_News) September 29, 2026
The Indian Army on Tuesday killed a terrorist belonging to the banned Laskar-e-Taiba during an encounter in the higher reaches of central Kashmir s Budgam district, security officials said.
READ:… pic.twitter.com/dANzmneRO3
अब प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं: दिल्ली में बदले GRAP के नियम, पहले चरण से ही सख्ती
कठुआ CISF हत्याकांड: बच्चे को साइट पर लाने के विवाद में जवान ने भूने अपने ही 4 साथी
जैवलिन थ्रो में भारत का दबदबा: यशवीर और रोहित के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर गदगद हुए नीरज चोपड़ा
विकास का पैमाना: अंतिम व्यक्ति की उन्नति ही सच्ची प्रगति - मोहन भागवत
रूस में बड़ा विमान हादसा: ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ रूसी बमवर्षक Tu-95MS, 6 सैनिकों की मौत
कानपुर: जूही थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, प्रतिबंधित मांस मिलने पर भड़के हिंदू संगठन
वेस्टइंडीज को बड़ा झटका: शतकवीर बल्लेबाज दूसरे वनडे से बाहर, जीत की राह हुई मुश्किल
UN अब शोले का ठाकुर: ईरान ने मीम के जरिए उड़ाया संयुक्त राष्ट्र की लाचारी का मजाक
प्राची का वर्दी वाला सपना: DSP बनने की जिद ने दिलाया एशियन गेम्स में गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला टीम का स्वर्णिम प्रदर्शन, 4x400 मीटर रिले में जीता गोल्ड