दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को उस समय अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सिरदर्द बन गई, जब उड़ान के दौरान विमान ने हाईजैक का संकेत देने वाला कोड प्रसारित किया। आसमान में घंटों तक चले इस ड्रामे ने इजराइल से लेकर सऊदी अरब तक हड़कंप मचा दिया।
इमरजेंसी कोड ने बढ़ाई चिंता उड़ान के दौरान विमान से पहले सामान्य आपात स्थिति का कोड 7700 और उसके तुरंत बाद संदिग्ध 7500 कोड भेजा गया। विमानन भाषा में 7500 का मतलब होता है अनलॉफुल इंटरफेरेंस यानी अपहरण। इस चेतावनी के मिलते ही इजराइल ने एहतियात के तौर पर अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया।
कॉकपिट में हुआ हिंसक विवाद विमान को तेल अवीव के बजाय सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कोई अपहरण नहीं, बल्कि कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच हुआ हिंसक झगड़ा था। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि कॉकपिट के भीतर हाथापाई की नौबत आ गई।
पायलट पर चाकू से हमले का दावा घटना को लेकर चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और यात्रियों के हवाले से कहा जा रहा है कि उन्होंने विमान के अंदर चीखने की आवाजें सुनीं। दावा किया जा रहा है कि कॉकपिट में एक पायलट पर चाकू से हमला हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में एक यात्री की शर्ट पर खून के धब्बे भी देखे गए, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अचानक नीचे आया विमान फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा ने इस घटना की भयावहता को और बढ़ा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, झगड़े के दौरान विमान अचानक करीब 14,000 फीट की ऊंचाई तक नीचे आया। विमान की ऊंचाई में आए इस अचानक बदलाव ने यात्रियों में दहशत पैदा कर दी थी।
अभी क्या है स्थिति? फ्लाईदुबई ने आधिकारिक तौर पर इसे केवल एक इन-फ्लाइट इंसिडेंट करार दिया है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि पायलटों का विवाद इतना हिंसक कैसे हो गया? चाकू विमान के अंदर कैसे पहुंचा और घटना का असली सच क्या है? इन तमाम सवालों के जवाब अब आधिकारिक जांच के बाद ही मिल पाएंगे।
The moment @flydubai flights Landed in Saudi Arabia pic.twitter.com/iYv1MJSV6a
— Amichai Stein (@AmichaiStein1) September 30, 2026
कानपुर: 23 करोड़ की सड़क पहली बारिश में बही, भाजपा पार्षद ने अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, गोल्ड के लिए अब चीन से होगी महाजंग
दिल्ली दंगे: उमर खालिद को फिर नहीं मिली जमानत, पिता ने कहा- प्रोसेस ही सजा बन गई है
हवा में रची गई खौफनाक साजिश, अल्लाह हू अकबर के जवाब में गूंजा Am Yisrael Chai
विमल इलायची विवाद: शाहरुख, अजय और टाइगर की बढ़ी मुश्किलें, FDA की कार्रवाई तेज
एशियन गेम्स: 24 में से 22 परफेक्ट ‘10’, भारतीय तीरंदाज बेटियों ने चीन को हराकर रचा इतिहास
मेरठ का ब्लू ड्रम हत्याकांड : आज तय होगा मुस्कान और साहिल का भविष्य, कोर्ट सुनाएगी फैसला
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कड़ा रुख: लड़कियों को नहीं, अब लड़कों को सिखाने का वक्त
गेहूं किसानों की बल्ले-बल्ले: MSP में बढ़ोतरी का ऐलान, अब मिलेगा इतना ज्यादा दाम
बच्चों की सजगता और स्टेशन मास्टर की तत्परता: उरकुरा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा