उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया सियासी गलियारा खुलता नजर आ रहा है। मीरजापुर की पूर्व डीएम और पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी का ऐलान कर दिया है। इसी बीच, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया राजा भैया के साथ उनका एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्टर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी जनसत्ता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यह पोस्टर साझा किया है। इसमें दिव्या मित्तल और राजा भैया एक साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है— इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है।
आईएएस का अनुभव और राजा भैया की पकड़ इस पोस्टर के कैप्शन ने सबको चौंका दिया है। इसमें लिखा है, IAS का अनुभव + राजा भैया की जमीनी पकड़ = क्या यूपी में नई दिशा की शुरुआत? इसके साथ ही उन्हें राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत करते हुए एक नए राजनीतिक अध्याय के शुरू होने की संभावना जताई गई है।
क्या अपनी पार्टी बनाएंगी दिव्या? दिव्या मित्तल ने हाल ही में खुद की राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया था कि वे अपनी पार्टी बनाएंगी या किसी दल के साथ जुड़ेंगी। उनके संकेतों से कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपना अलग मंच तैयार कर सकती हैं, लेकिन राजा भैया की पार्टी का यह खुला समर्थन कई नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है।
पूर्वांचल में बदलेंगे समीकरण? दिव्या मित्तल की ओर से अभी तक इस पोस्टर या किसी गठबंधन पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। बावजूद इसके, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि क्या राजा भैया की पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में समर्थन देगी?
अगर ऐसा होता है, तो पूर्वांचल की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव होगा। मीरजापुर में अपनी प्रशासनिक छवि के चलते चर्चा में रहीं दिव्या मित्तल का चुनावी मैदान में उतरना, स्थानीय राजनीति के पुराने समीकरणों को चुनौती दे सकता है। फिलहाल, हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दिव्या मित्तल आगे क्या कदम उठाती हैं।
*क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा?
— Dr Brijesh singh Rajawat (@DrBrijeshsinghJ) September 29, 2026
जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है…
राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी!
IAS का अनुभव + राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई… pic.twitter.com/hPjmUVDqvv
अब प्रदूषण बढ़ने का इंतजार नहीं: दिल्ली में बदले GRAP के नियम, पहले चरण से ही सख्ती
जम्मू में खूनी झड़प: CISF जवान ने की अपने ही साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत
डोसे के अंदर निकला मरा हुआ चूहा: देखते ही उल्टियां करने लगा शख्स, होटल का लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी का टीम इंडिया में शानदार आगाज, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने चुनी गेंदबाजी
अजीत अगरकर के जाते ही प्रज्ञान ओझा का उदय, BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
शोले के ठाकुर बने UN: ईरान ने मीम शेयर कर वैश्विक संस्था की लाचारी पर कसा तंज
ECI पर संग्राम: षड्यंत्रकारियों को जेल भेजना होगा , INDIA गठबंधन की आज दिल्ली में बड़ी बैठक
EPFO के नए नियम: अब PF से पैसे निकालना हुआ बेहद आसान, जानिए क्या बदल गया है
जम्मू-कश्मीर: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर मूसा को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर: लश्कर का खूंखार आतंकी हाशिम मूसा ऑपरेशन कोराग में खत्म