भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चयन समिति में बड़ा बदलाव किया है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए बोर्ड ने पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
अंतरिम चीफ सिलेक्टर बने ओझा अजीत अगरकर की अनुपस्थिति में गुवाहाटी में हुई चयन समिति की बैठक की कमान प्रज्ञान ओझा ने संभाली। BCCI ने उन्हें फिलहाल चार सदस्यीय चयन समिति का हेड नियुक्त किया है। ओझा को यह जिम्मा तब तक दिया गया है जब तक बोर्ड किसी नए स्थायी मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति नहीं कर लेता।
अनुभव ने दिलाई बढ़त प्रज्ञान ओझा को यह पद मिलने के पीछे उनका अनुभव एक बड़ी वजह है। वर्तमान चयन समिति में वह सबसे अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं। उनकी तुलना में शिव सुंदर दास ने 23, आरपी सिंह ने 14 और अजय रात्रा ने 6 टेस्ट मैच ही खेले हैं।
फुल-टाइम चीफ सिलेक्टर की रेस में आगे सूत्रों के अनुसार, प्रज्ञान ओझा न केवल अंतरिम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्हें भविष्य में फुल-टाइम चीफ सिलेक्टर भी बनाया जा सकता है। बोर्ड उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में देख रहा है। आने वाले समय में उनकी कार्यशैली के आधार पर इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।
न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी शुरू हाल ही में गुवाहाटी में हुई इस बैठक में BCCI सचिव देवजीत सैकिया और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे। इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए चर्चा की गई। भारत को 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 T20I, 5 ODI और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं।
हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट पर नजर बैठक में न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम चयन के संभावित विकल्पों पर विचार-विमर्श हुआ। जानकारी के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट की तलाश पूरी कर ली है। हालांकि, टीम की आधिकारिक घोषणा के लिए एक और विस्तृत बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी।
🚨 PRAGYAN OJHA AS INTERIM CHAIRMAN OF SELECTORS 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 29, 2026
- In a selection committee meeting in Guwahati today, Pragyan Ojha took the charge as interim Chairman of selectors in the absence of Ajit Agarkar. (Cricbuzz). pic.twitter.com/HLYfi9kWJ1
सीतापुर: जलभराव से तंग आकर हाईवे पर उतरे लोग, घंटों रहा जाम; जानें क्या हुआ?
एशियन गेम्स की सिल्वर गर्ल को सीएम विजय के फोन का इंतजार, जताई ये खास इच्छा
क्या कटकर आएगी सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से समझें PF कटौती का पूरा गणित
आगरा: आग पर कुत्ता भूनने का वीडियो वायरल, पशु क्रूरता के दावे से मचा हड़कंप
समुद्र में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक: 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
मैं सैलरी नहीं लेता, पर कोई धन्यवाद नहीं देता! : ट्रंप का छलका दर्द, क्या है राष्ट्रपति वेतन का सच?
नमो भारत का नया ट्रिप पास: अब सफर होगा सस्ता और झंझट मुक्त
ILT20 ऑक्शन: बाबर आजम समेत 400 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, भारत से सिर्फ एक नाम शामिल
गृह मंत्रालय में बड़ी कार्रवाई: FCRA रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वतखोरी करने वाले दो अधिकारी गिरफ्तार
उज्जैन विवाद: JCB आ गई है, पहुंचो... अफवाह फैलाकर भड़काई भीड़, साजिद-इमरान के वीडियो आए सामने