महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी माता-पिता ने चंद रुपयों की लालच में अपने एक महीने के मासूम बच्चे का सौदा कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पैसों से उन्होंने अपनी विलासिता के लिए महंगे स्मार्टफोन और सोने की चेन खरीदी।
मुकुंदवाड़ी से शुरू हुआ अपराध का काला खेल घटना की शुरुआत मुकुंदवाड़ी इलाके से हुई। माता-पिता ने लालच में आकर अपने बच्चे को सीमा रेशवाल नाम की एक महिला दलाल को 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। पैसे मिलते ही उन्होंने सबसे पहले दो स्मार्टफोन्स और सोने के गहने खरीदे। इस एक सौदे के साथ ही राज्यव्यापी शिशु तस्करी का एक ऐसा जाल बिछा, जिसने सबको चौंका दिया।
चार हाथों में बिका मासूम, हैदराबाद तक पहुंचा मामला पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह मासूम बच्चा हैदराबाद पहुँचने से पहले कुल चार बार बेचा गया। दलाल सीमा रेशवाल ने उसे संगीता अव्हाड को 2.70 लाख रुपये में बेचा। इसके बाद बच्चा नांदेड़ पहुँचा, जहाँ एक फर्जी डॉक्टर सुरेश गुंटुका ने उसे 3.50 लाख रुपये में खरीदा। अंत में, गुंटुका ने बच्चे को हैदराबाद में अपनी रिश्तेदार उमा खटकम के हवाले कर दिया। हर सौदे के साथ बच्चे की कीमत बढ़ती चली गई।
ऐसे खुला राज और पुलिस की कार्रवाई इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 9 सितंबर 2026 को वंदना नाम की महिला ने मारपीट की एक शिकायत दर्ज करवाई। पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ और गहराई से पड़ताल करने पर पूरी कहानी सामने आ गई। महिला ने कबूल किया कि उसने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसे दूसरों को सौंप दिया था।
सात आरोपी गिरफ्तार, बच्चे की तलाश जारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे के माता-पिता समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, अधिकारी हैदराबाद में छापेमारी कर रहे हैं ताकि मासूम को सुरक्षित बरामद किया जा सके। यह घटना समाज के माथे पर एक गहरा कलंक है, जहाँ भौतिक सुखों के लिए माता-पिता ने अपना फर्ज और ममता दोनों ही दांव पर लगा दिए।
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Police Inspector Vivek Sonawane says, On September 9, 2026, a woman named Vandana approached us regarding an assault case. It was revealed that she had given birth to a child and handed the baby over to someone else. When she… pic.twitter.com/wSWcZFTnI7
— ANI (@ANI) September 30, 2026
इंडी गठबंधन बिखरने की कगार पर, शिवराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला
राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, परिमल नथवानी के बेटे को बनाया उम्मीदवार
भारत में निवेश का गोल्डन चांस : पीयूष गोयल ने अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स को दिया बड़ा न्योता
रूस में बड़ा सैन्य विमान हादसा: अमूर क्षेत्र में क्रैश हुआ Tu-154, 6 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी का टीम इंडिया में शानदार आगाज, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने चुनी गेंदबाजी
राजा भैया के साथ दिव्या मित्तल की नई इबारत : क्या यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर की तैयारी?
विमल विज्ञापन विवाद: शाहरुख, अजय और टाइगर का FDA को जवाब, कानूनी शिकंजे में फंसे सितारे
पराजित योद्धाओं की सभा है INDIA गठबंधन , बैठक से पहले JDU का तीखा हमला
स्विगी इंस्टामार्ट से मंगाए अंडे, फोड़ा तो निकला काला पदार्थ; भड़के पत्रकार सुशांत सिन्हा
राहुल गांधी की तुलना कसाब से करना पूर्व वायुसेना अधिकारी को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR