घर बैठे सामान मंगवाने की सुविधा कभी-कभी कितनी भारी पड़ सकती है, इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप स्विगी इंस्टामार्ट से अंडे मंगाना एक ग्राहक को काफी महंगा पड़ गया, क्योंकि अंडे की ट्रे खोलने पर जो निकला, उसे देखकर किसी का भी जी मिचला जाए।
अंडा फोड़ा तो दिखा सड़ा हुआ पदार्थ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने Dr Hen कंपनी के अंडों की एक ट्रे मंगाई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अंडा फोड़ा गया, उसके अंदर से सामान्य जर्दी के बजाय एक काला और अजीब सा तरल पदार्थ निकला। सुशांत का दावा है कि समस्या किसी एक अंडे में नहीं, बल्कि पूरी ट्रे के लगभग सभी अंडों में थी।
पैसे देकर ज़हर क्यों? सुशांत सिन्हा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल किया कि क्या स्विगी के जरिए उन्हें खाने के नाम पर कुछ भी डिलीवर किया जा रहा है? उन्होंने लिखा, सारा टैक्स भरने और पैसा खर्च करने के बाद भी ढंग का खाना तक नहीं मिल रहा। पहले ज़हर खाइए और फिर अस्पताल जाइए। उन्होंने खाने की क्वालिटी और ऑनलाइन डिलीवरी पर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
स्विगी ने मांगी माफी, यूजर्स ने उठाए सवाल पोस्ट के वायरल होते ही स्विगी केयर्स ने जवाब देते हुए खेद जताया और मामले को प्राथमिकता पर सुलझाने का आश्वासन दिया। हालांकि, कंपनी का यह जवाब देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कई लोगों ने इसे ग्राहकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ बताया।
ऑनलाइन शॉपिंग पर छिड़ी बहस कमेंट सेक्शन में इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि कंपनियां बिना क्वालिटी चेक किए सामान बेच रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने ऑनलाइन अंडे मंगाने के फैसले पर ही सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने सुझाव दिया कि ऐसी चीजें हमेशा स्थानीय दुकानदार से देख-परख कर ही लेनी चाहिए। फिलहाल, मामले में कंपनी की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं आया है।
क्या ही ज़िंदगी जी रहे हैं हम? @Swiggy के इंस्टामार्ट से Dr Hen कंपनी के अंडों का ट्रे मंगाया था।देख लीजिए अंडे के नाम पर क्या निकल रहा है।
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) September 30, 2026
एक नहीं लगभग हर अंडा ऐसा निकला
सारा टैक्स भरने के बाद और पैसा खर्च करने के बाद ढंग का खाना तक नहीं मिल रहा।
पहले ज़हर खाइए और अस्पताल… pic.twitter.com/THLCr9UcC3
राज्यसभा के चुनावी दंगल में धनराज नथवानी की एंट्री: अखिलेश यादव के प्रति जताई कृतज्ञता
अरब सागर में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: 3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
पायलट की एक गलती, दहल गया आसमान: तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप
हवा में उड़ते हुए नमन धीर ने पकड़ा नामुमकिन कैच, गुवाहाटी में मचा हड़कंप
बिहार में मॉनसून की सुस्ती, पर 17 जिलों पर बाढ़ का साया; 3 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वॉर , नेताओं के खिलाफ लगे आपत्तिजनक होर्डिंग
मौत की पटरियों पर दौड़ पड़ी थी महिला, स्टेशन मास्टर की फुर्ती ने बचाई तीन जिंदगियां
यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा ने बिछाई बिसात, भाजपा की चुप्पी के पीछे क्या है बड़ा प्लान?
INDI ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वार: EVM के मुद्दे पर घिरे विपक्षी नेता
जीते तो ताली, हारे तो गाली : विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वॉर