दिल्ली में बुधवार को होने वाली INDI ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बैठक से ठीक पहले मध्य दिल्ली के कई इलाकों में रहस्यमय पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं, जिन्होंने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
इन पोस्टरों में विपक्षी दलों के नेताओं को सीधे निशाने पर लिया गया है। पोस्टर में साफ तौर पर लिखा है कि INDI ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग (ECI) और EVM को लेकर दोहरा रवैया अपना रहे हैं। यह पोस्टर विपक्ष की उस रणनीति की ओर इशारा करते हैं, जिसमें वे लगातार चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार की बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए लाए जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा करना है। यह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अब तक का तीसरा बड़ा प्रयास बताया जा रहा है। बैठक में इस प्रस्ताव के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, के. सी. वेणुगोपाल के साथ ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हालांकि, कई बड़े नेताओं ने इस बैठक से किनारा कर लिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण नहीं आएंगे, लेकिन उनके प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहीं, द्रमुक (DMK) गठबंधन का हिस्सा न होने के बावजूद भी तेवर नरम रखे हुए है। द्रमुक प्रवक्ता टी. के. एस. एलंगोवन ने कहा कि वे औपचारिक रूप से गठबंधन में नहीं हैं, लेकिन संसद में यदि ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव आता है, तो वे उसका समर्थन करने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी घटक दलों से सुझाव लिए जाएंगे ताकि भविष्य की कार्ययोजना को तय किया जा सके। वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि समन्वय की कमी नहीं है, और विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ एक साझा मोर्चा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
#WATCH | Latest visuals of the hoardings targeting leaders of the opposition parties put up in central Delhi ahead of the INDIA bloc meeting scheduled for today pic.twitter.com/wqC2vwhIda
— ANI (@ANI) September 30, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वॉर , नेताओं पर लगे तीखे आरोप
प्राची का वर्दी वाला सपना: DSP बनने की जिद ने दिलाया एशियन गेम्स में गोल्ड
इंडी गठबंधन बिखरने की कगार पर, शिवराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला
सऊदी अरब की सुरक्षा का अंतिम रक्षक बना पाकिस्तान, सैन्य समझौते से बदले खाड़ी के समीकरण
14 दिन के मासूम का सौदा: 2 लाख में बिका, फिर 5 लाख में हुआ खेल, माता-पिता समेत 6 गिरफ्तार
INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वॉर , नेताओं के खिलाफ लगे आपत्तिजनक होर्डिंग
एशियाई खेलों में भारत का स्वर्ण-प्रहार: महिला तीरंदाजी टीम ने चीन को हराकर रचा इतिहास, बनाया विश्व रिकॉर्ड
यूसमर्ग में सुरक्षाबलों का प्रहार: मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत का जलवा, एक ही दिन में जीते दो गोल्ड और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
पहले मॉन्स्टर कहा, फिर झूमकर की तारीफ: सुंदर पिचाई पर क्यों फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप?