दिल्ली: इंडिया गठबंधन की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी का सियासी पारा चढ़ गया है। दिल्ली के कई प्रमुख हिस्सों में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं।
पोस्टर में क्या है आरोप? सड़कों पर लगे इन पोस्टरों में INDI अलायंस का दोगलापन शीर्षक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें विपक्ष पर आरोप लगाया गया है कि जब चुनाव में जीत मिलते हैं तो वे चुनाव आयोग (ECI) की तारीफ करते हैं, लेकिन हार मिलने पर आयोग को गाली देते हैं। साथ ही, इन पोस्टरों में राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर भी तंज कसा गया है।
चुनाव आयोग पर आर-पार की जंग यह पोस्टरबाजी उस समय हुई है जब पूरा विपक्ष चुनाव आयोग और स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर लामबंद है। पिछले दिनों कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में आयोग पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। विपक्षी दल 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा रहे हैं।
बैठक में कौन-कौन शामिल? आज की अहम बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे। इसके अलावा टीएमसी से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, आरजेडी से तेजस्वी यादव, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी बात रख सकते हैं।
अखिलेश यादव की अनुपस्थिति बनी चर्चा इस महत्वपूर्ण बैठक से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दूरी बनाई है। सपा की तरफ से हरेंद्र मलिक के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, गठबंधन के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी के बीच अखिलेश का न होना सियासी गलियारों में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
रणनीति पर मंथन विपक्ष की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब चुनाव आयोग के खिलाफ उनका आक्रामक रुख लगातार बढ़ता जा रहा है। गठबंधन के नेता न केवल अपनी आगामी राजनीतिक रणनीति तय करेंगे, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार और ईवीएम से जुड़े मुद्दों पर एक साझा रुख अपनाने पर भी चर्चा करेंगे।
#WATCH | Latest visuals of the hoardings targeting leaders of the opposition parties put up in central Delhi ahead of the INDIA bloc meeting scheduled for today pic.twitter.com/wqC2vwhIda
— ANI (@ANI) September 30, 2026
राजधानी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भव्य झांकियों का किया स्वागत
CSK की जर्सी में फिर लौटेगा धोनी का सबसे भरोसेमंद सिपाही! जहीर खान के साथ मिलकर संभालेंगे कमान
फिल्मी अंदाज में 40 किमी तक कार की छत पर लटके रहे सिपाही, सीएम ने की बहादुरी की तारीफ
WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस की अग्निपरीक्षा और बड़े मुकाबलों का हुआ ऐलान
श्राद्ध कर्म बना मौत का जाल: झांसी में नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत 5 की दर्दनाक मौत
स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: हार नहीं पचा पा रही कांग्रेस, चुनाव आयोग पर हमला शर्मनाक
यूपी के युवाओं के लिए योगी का सक्सेज मंत्र : अब मेडल लाओ, सरकारी नौकरी पाओ!
# कल का मौसम: किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां मिलेगी राहत? IMD का ताजा अपडेट
आसमान में गूंजेगी F-35 की दहाड़: तरंग शक्ति में पहली बार शामिल हुआ अमेरिका का सबसे घातक लड़ाकू विमान
विराट कोहली जैसा होना नामुमकिन : ऋषभ पंत का बड़ा बयान, वनडे टीम से ड्रॉप होने पर भी तोड़ी चुप्पी