नई दिल्ली: भारत अब वैश्विक विमानन (एविएशन) मानचित्र पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े एविएशन मार्केट बनने की दौड़ में शामिल भारत ने Routes Asia 2027 की मेजबानी हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल ही में दिल्ली में इस मेगा इवेंट का कर्टन रेजर (Curtain Raiser) लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में 28 देशों के राजनयिकों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया है कि दुनिया की नजरें अब भारतीय आकाश पर टिकी हैं।
Routes Asia का 23वां संस्करण 16 से 18 मार्च 2027 तक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस आयोजन में 55 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें 115 से ज्यादा एयरलाइंस, प्रमुख एयरपोर्ट और वैश्विक पर्यटन क्षेत्र के दिग्गज शामिल होंगे।
भारत को यह मेजबानी चीन के शियान शहर को पछाड़कर मिली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) इस पूरे आयोजन की कमान संभालेगी, जो भारत की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है।
भारत का एविएशन प्लान बेहद महत्वाकांक्षी है। फिलहाल देश में 166 एयरपोर्ट सक्रिय हैं, लेकिन सरकार अगले 10 वर्षों में 100 नए एयरपोर्ट बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
मंत्री राम मोहन नायडू ने हब-एंड-स्पोक मॉडल पर जोर दिया है। इस मॉडल के जरिए छोटे शहरों को सीधे बड़े ग्लोबल मार्केट्स से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में 4.6 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाता है।
इस इवेंट की थीम Bharat Aviation Rising: Inclusive Growth - Connecting Asia & Beyond रखी गई है। 2,000 से अधिक डेलिगेट्स की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को केवल एशिया ही नहीं, बल्कि वैश्विक कनेक्टिविटी का मुख्य केंद्र बनाना है।
इस साझेदारी से न केवल नए एयर रूट्स खुलेंगे, बल्कि विदेशी निवेश (FDI) के नए रास्ते भी बनेंगे। इससे भारतीय पर्यटन और बिजनेस ट्रैवल क्षेत्र में भारी उछाल आने की उम्मीद है। यह आयोजन भारत को एविएशन सेक्टर का बॉस बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।
Delighted to curtain-raise Routes Asia 2027, as India welcomes 115 leading airlines and delegates from 55 countries to New Delhi from 16–18 March 2027.
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) September 29, 2026
Under the visionary leadership of Hon ble PM Shri @narendramodi Ji, India has emerged as one of the world s most dynamic… pic.twitter.com/ujTwviBuWp
थप्पड़ कांड पर AAP का प्रदर्शन: क्या मंत्री के लिए कानून अलग है? , पुलिस मुख्यालय के बाहर हंगामा
इंडिया गठबंधन में बढ़ती तल्खी: AAP-कांग्रेस के बीच छिड़ी जुबानी जंग
चेन्नई सुपर किंग्स में मोहित वापसी: जहीर खान की सिफारिश पर बने नए बॉलिंग कोच
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को आरक्षण, नई चारा नीति और लॉजिस्टिक्स में बड़ी छूट
विकास का पैमाना: अंतिम व्यक्ति की उन्नति ही सच्ची प्रगति - मोहन भागवत
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला रिले टीम का स्वर्णिम प्रदर्शन, विथ्या रामराज और उनकी चौकड़ी ने रचा इतिहास
राहुल गांधी की तुलना कसाब से करना पूर्व वायुसेना अधिकारी को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकों का बादशाह कौन? टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की सूची
CSK की जर्सी में फिर लौटेगा धोनी का सबसे भरोसेमंद सिपाही! जहीर खान के साथ मिलकर संभालेंगे कमान
डोसा में निकला मरा हुआ चूहा: मुंबई के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए परिवार के उड़े होश