टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर पिछले काफी समय से खींचतान चल रही है। अब इस पर लगाम लगाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने एक नया दांव चला है। ट्रस्ट ने कंपनी के ढांचे को बदलने का एक रणनीतिक प्लान तैयार किया है, ताकि इसे आरबीआई के सख्त नियमों के दायरे से बाहर निकाला जा सके।
टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस में दो कंपनियों - टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस (TESS) और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (TCE) - के विलय का प्रस्ताव रखा है। इस रीऑर्गेनाइजेशन का मुख्य मकसद टाटा संस के एसेट मिक्स को पूरी तरह से बदलना है। वर्तमान में टाटा संस मुख्य रूप से एक होल्डिंग कंपनी की तरह काम करती है, लेकिन मर्जर के बाद इसमें ऑपरेटिंग बिजनेस भी शामिल हो जाएंगे।
आरबीआई ने टाटा संस को एनबीएफसी-अपर लेयर (NBFC-Upper Layer) के रूप में वर्गीकृत किया है, जिसके तहत कंपनी को अनिवार्य रूप से शेयर बाजार में लिस्ट होना है। आरबीआई के नियमों के अनुसार, अगर किसी कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के 90% से ज्यादा एसेट्स ग्रुप कंपनियों में निवेशित हों, तो उसे लिस्टिंग करानी पड़ती है। टाटा ट्रस्ट का यह प्लान इसी 90% की सीमा को कम करने के लिए तैयार किया गया है।
टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी है। ट्रस्ट का मानना है कि कंपनी को लिस्ट करने से इसके स्वामित्व और टाटा ग्रुप के मूल विजन पर असर पड़ सकता है। आरबीआई से राहत न मिलने के बाद, टाटा संस के सामने लिस्टिंग का दबाव एक बड़ी कानूनी और व्यावसायिक चुनौती बन गया था। अब इस नए मर्जर प्लान के जरिए टाटा संस खुद को कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के दायरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
यह प्रस्ताव फिलहाल शुरुआती चरण में है। टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस बोर्ड से इस पर विचार करने और आरबीआई से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए टाटा संस बोर्ड की मंजूरी और अंत में रेग्युलेटरी बॉडी के अंतिम अप्रूवल की जरूरत होगी। यदि यह प्लान सफल रहता है, तो टाटा संस को स्टॉक मार्केट में उतरने की अनिवार्यता से बड़ी राहत मिल जाएगी।
The Tata Trusts today, as majority shareholders with a 66% stake in Tata Sons Private Limited (TSPL), outlined a strategic reorganisation plan for the Company which, when given effect to, would ensure that the reorganised entity would neither be a ‘Non-Banking Financial Company’… pic.twitter.com/H9yWp5pBMj
— Tata Trusts (@tatatrusts) September 28, 2026
कर्तव्य की मिसाल: 40 KM तक कार की छत पर लटके रहे सिपाही, तस्करों को किया ढेर
दिल्ली को मिली बड़ी सौगात: मयूर विहार से AIIMS तक अब नो सिग्नल सफर; अमित शाह करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्घाटन
आसमान में गर्जना करेगा अमेरिका का ब्रह्मास्त्र : पहली बार भारत पहुंचा F-35A फाइटर जेट
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश: NIA कोर्ट ने ISIS के 4 आतंकियों को सुनाई सजा
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़: अमेरिका ने रखा 10 करोड़ का भारी इनाम
भारत-अमेरिका रिश्तों में क्यों दरार? जयशंकर ने खोली आतंकवाद और व्यापार की गांठ
PoK में बगावत की आग: LoC खोलने की मांग के साथ सड़कों पर उतरे 25 हजार लोग, पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी
महिलाओं को कैद करना सुरक्षा नहीं, यह पितृसत्तात्मक सोच है : राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार
थप्पड़कांड पर केजरीवाल का तीखा प्रहार: यह देश तेरे पिता की जागीर नहीं, मोदी को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे
चीन को हथियार बेचने की खबरों पर ट्रंप का यू-टर्न, बोले- शी जिनपिंग से ऐसी कोई बात ही नहीं हुई