मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के चलते शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग अपने ही हाथों से मस्जिद की दीवार और जाली को हटाते नजर आ रहे हैं।
जिन हाथों से बनाई, उन्हीं से तोड़ना पड़ रहा मस्जिद के हिस्से को हटाते समय मौके पर मौजूद कई लोग भावुक हो गए। वीडियो में एक शख्स यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि, आज वही हाथ मस्जिद को तोड़ रहे हैं, जिनसे कभी इसे खड़ा किया था। इसी दौरान भीड़ या अल्लाह की गुहार लगाते हुए इसे बचाने की दुआ मांगती रही। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा।
मस्जिद कमेटी खुद कर रही कार्रवाई उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट किया है कि मस्जिद का प्रभावित हिस्सा प्रशासन नहीं, बल्कि मस्जिद कमेटी खुद हटा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया है और बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पथराव के बाद आंसू गैस का इस्तेमाल प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।
10 हिरासत में, ड्रोन से रखी जा रही नजर पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 5 लोग वे हैं जिन पर सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने का आरोप है, जबकि 5 अन्य उज्जैन के बाहरी निवासी हैं जो शहर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है।
सिंहस्थ 2028 की तैयारी और प्रशासन का रुख उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोग खुद आगे आकर धार्मिक स्थलों को शिफ्ट करने में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और कार्रवाई जारी है।
*या अल्लाह, जिन हाथों से खड़ी की, उन्हीं से तोड़ना पड़ रहा , उज्जैन की शाही मस्जिद को गिराते हुए फूट-फूटकर रोए लोग#ujjain#mpnews#shahimasjidpic.twitter.com/cOFxcJJsxD
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 28, 2026
अब नवजात बच्चों का स्वागत सोने की अंगूठी से: मुख्यमंत्री विजय की नई सौगात
हापुड़ का चटनी संग्राम : ब्रेड पकौड़े के साथ गलत चटनी मिली तो सरेबाजार फटे कपड़े, जमकर चले लात-घूंसे
पाक-अफगान सीमा पर खूनी जंग: 28 दहशतगर्द ढेर, 32 गिरफ्तार; तालिबान ने पाकिस्तान पर मढ़ा गंभीर आरोप
राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला की पिटाई, AAP बोली- हरकतें ही ऐसी हैं!
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट के लिए अब दफ्तर के चक्कर नहीं, घर बैठे होगा काम
हॉस्टल में चाकू लेकर घुसे लड़के : LPU में छात्रा के कथित वीडियो से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
उज्जैन: शाही मस्जिद हटाने के दौरान भारी बवाल, गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
IND vs WI: सीरीज सील करने के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा दूसरा वनडे
मोदी जी, रील नहीं, ईमानदारी से जुड़ेंगे Gen Z : अरविंद केजरीवाल का तंज
अब पटरियों पर दौड़ेंगी LNG ट्रेनें: डीजल की निर्भरता कम, पर्यावरण को मिलेगी राहत