संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) जैसा वैश्विक मंच, जहां दुनिया के नेता गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हैं, वहां पाकिस्तान ने तालियों का ड्रामा रचकर अपनी किरकिरी करा ली है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण के दौरान गैलरी में बैठे कुछ लोगों ने जिस तरह से तालियां बजाईं, उसने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का मजाक बना दिया है।
शहबाज शरीफ का भाषण चल रहा था और हॉल लगभग खाली था। इस दौरान गैलरी में बैठा एक छोटा सा समूह बिना किसी तुक के, बार-बार तालियां पीट रहा था। स्थिति इतनी अजीब थी कि कई बार ये लोग शहबाज शरीफ का वाक्य पूरा होने से पहले ही तालियां बजाने लगते थे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार गैलरी में बैठे इन लोगों को इशारों में तालियां न बजाने के लिए मना कर रहे थे, लेकिन वे अपनी धुन में लगे रहे।
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने इस घटना को बेहद शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तंज कसा कि यदि गैलरी में भीड़ जुटाई ही गई थी, तो कम से कम उन्हें ट्रेनिंग तो दे देनी चाहिए थी।
बासित ने कहा, अगर आपने गैलरी में लोगों को बिठाया था, तो उन्हें यह तो बता देते कि तालियां कहां बजानी हैं और कहां रुकना है। प्रधानमंत्री की बातों के बीच बेतहाशा तालियां बजना यह दिखाता है कि हम विश्व मंच पर किस स्तर की हताशा झेल रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से ऐसी हरकत की गई हो। पिछले महीने बिश्केक में आयोजित SCO बैठक के दौरान भी पाकिस्तान ने अपनी छवि चमकाने के लिए फोटो के साथ छेड़छाड़ की थी। तब पाकिस्तानी पीएमओ ने फोटो को क्रॉप कर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की तस्वीर को बाहर कर दिया था ताकि शहबाज शरीफ को फ्रेम के बीच में दिखाया जा सके।
UNGA में हुआ यह तालियों वाला ड्रामा पाकिस्तान की उस हताशा को दर्शाता है, जिसमें वह दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे दिखावे वाले हथकंडे कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान की साख को और अधिक नुकसान पहुँचाते हैं।
🚨 EVEN PAK EX-DIPLOMAT ABDUL BASIT NOTICED THE UNGA CLAPPING DRAMA.
— OsintTV 📺 (@OsintTV) September 28, 2026
Basit said that during Shehbaz Sharif’s UNGA speech, some people in the gallery applauded after almost every sentence, sometimes before he had even finished.
“If these people were allowed into the gallery, at… https://t.co/c7uJH4lJGT pic.twitter.com/aoJcwCT6Ln
रियलिटी शो में बवाल: शहजाद पूनावाला पर हुआ हमला, फटे कपड़े, बीच-बचाव में उतरीं स्वरा भास्कर
दिल्ली थप्पड़ कांड में दुबई कनेक्शन की एंट्री: BJP मंत्री परवेश साहिब सिंह का बड़ा दावा
LPU विवाद: क्या रेप हुआ या महज एक अफवाह? SIT जांच में फंसी पहेली
दिल्ली का सड़क विवाद: मंत्री का थप्पड़, आप-बीजेपी में सियासी संग्राम
नेपाल में कुदरत का खौफनाक तांडव: देखते ही देखते मलबे में समा गए घर, वायरल हुआ लैंडस्लाइड का मंजर
रोहित शर्मा बाल-बाल बचे: बस से उतरते समय अचानक फिसलकर गिरे हिटमैन , विराट का रिएक्शन वायरल
दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में बिछेगा सड़कों और ड्रेनेज का जाल, 214 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
IND vs WI: गिल-कोहली का तूफान, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से धोया
एशियन गेम्स 2026: मनु भाकर नहीं, 21 साल की ईशा सिंह बनीं भारत की नई गोल्डन गर्ल
यूपी 2027: चिराग पासवान की हुंकार और बीजेपी की दो टूक , क्या NDA में सब ठीक है?