झुंझुनूं जिले के मंड्रेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों इलाज से ज्यादा अपने डॉक्टरों के आपसी विवाद को लेकर चर्चा में है। अस्पताल में पदस्थापित दो चिकित्सा अधिकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रभारी के कक्ष में नशे में हंगामा मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार नूनिया को कड़ी फटकार लगाई है। जारी नोटिस के अनुसार, डॉ. नूनिया ड्यूटी के दौरान अचानक प्रभारी कक्ष में पहुंचे और बिना किसी कारण के अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि उस दौरान डॉ. नूनिया शराब के नशे में धुत थे।
वीडियो बना सबूत प्रभारी डॉ. शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि हंगामे के दौरान की पूरी घटना सीसीटीवी या मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई है। यह वीडियो अब विभाग के लिए सबसे बड़ा सबूत है। डॉ. शर्मा का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इस फुटेज को उच्चाधिकारियों के समक्ष साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा।
48 घंटे में मांगा जवाब प्रभारी डॉ. शर्मा ने इसे राजकीय कार्यालय की गरिमा और अनुशासन के विरुद्ध करार दिया है। उन्होंने डॉ. नूनिया को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर घटना पर लिखित स्पष्टीकरण दें। चेतावनी दी गई है कि जवाब संतोषजनक न होने या तय समय में जवाब न आने पर उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पहले भी मिल चुकी है चेतावनी यह विवाद केवल एक दिन का नहीं है। सूत्रों के अनुसार, डॉ. नूनिया को उनकी कार्यशैली और व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार मौखिक रूप से समझाया जा चुका है। बार-बार मिल रही चेतावनियों के बावजूद व्यवहार में सुधार न होने से अस्पताल का माहौल बिगड़ रहा था। अब प्रभारी ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
झुंझुनूं के मंड्रेला सीएचसी में प्रभारी कक्ष में नशे की हालत में हंगामा करने और अभद्रता को लेकर डॉ. अशोक कुमार नूनिया को नोटिस जारी किया गया है. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. pic.twitter.com/y3WnftyHRC
— Vicky Pratyax Singh Rathore (@VickyPratyax25) September 28, 2026
राइज एंड फॉल: स्वरा भास्कर पर छिड़ी बहस, सिवेट तोमर ने की शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, देशभर में प्रदर्शन और हंगामे
ओडिशा में कुमकी हाथियों का विशेष प्रशिक्षण, मानव-हाथी संघर्ष थामने की अनूठी मुहिम
नेपाल में कुदरत का कहर: लैंडस्लाइड से ढहा पूरा पहाड़, 24 की मौत और भारी तबाही
जोधपुर में तालिबानी फरमान: प्यार करने की दी खौफनाक सजा, सरेआम सिर मुंडवाकर किया अपमानित
नेपाल में कुदरत का खौफनाक तांडव: देखते ही देखते मलबे में समा गए घर, वायरल हुआ लैंडस्लाइड का मंजर
फरीदाबाद: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम, रात भर चली सांसें थाम देने वाली जंग
एशियन गेम्स: भारत की सिल्वर और ब्रॉन्ज वाली सुपर संडे, प्रधानमंत्री मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास हिंसक झड़प: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए
नेपाल में कुदरत का कहर: देखते ही देखते जलमग्न हुआ पूरा पहाड़, मलबे में समाया मकान