नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोर्चा खोल दिया है। 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच, सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या लद्दाख के आंदोलनकारी और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक इस बार भी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे?
लोकतंत्र के लिए पारदर्शी चुनाव अनिवार्य सोनम वांगचुक ने इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने कहा कि देश के लिए चुनाव प्रक्रिया का शुद्ध होना सबसे बड़ी जरूरत है। यदि चुनाव की बुनियाद ही कमजोर हो जाए, तो लोकतंत्र के अस्तित्व पर सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए जो भी प्रयास होंगे, उन्हें मेरा पूरा समर्थन है।
लद्दाख और जवाबदेही का मुद्दा वांगचुक ने अपनी बातचीत में लद्दाख को छठी अनुसूची (6th Schedule) में शामिल करने के संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने कहा कि लद्दाख के मुद्दों पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उनके अनुसार, देश की हर व्यवस्था में पारदर्शिता अनिवार्य है, अन्यथा लोकहित के दावों का कोई अर्थ नहीं रह जाता।
CJP को लेकर वांगचुक का स्टैंड क्या सोनम वांगचुक व्यक्तिगत रूप से 2 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि सीजेपी को उनका नैतिक समर्थन हमेशा प्राप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे हर छोटे-बड़े आंदोलन में व्यक्तिगत तौर पर शामिल नहीं हो सकते, लेकिन जब सीजेपी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वे जंतर-मंतर पर उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा, अब उनकी आवाज बुलंद है और उम्मीद है कि यह आवाज पूरे देश को जगाने के लिए काफी होगी।
पुराना साथ: जब शिक्षा मंत्री को देना पड़ा था इस्तीफा सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी का गठबंधन पुराना है। इससे पहले, पेपर लीक मामले और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर वांगचुक ने CJP के साथ मिलकर भूख हड़ताल और धरना दिया था। उस दौरान युवाओं के उग्र प्रदर्शनों के दबाव में आकर केंद्र सरकार को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा था। अब एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर यह साथ चर्चाओं के केंद्र में है।
VIDEO | Delhi: Clean election process is the biggest need of the country, and I fully support it. I cannot personally take part in every movement, but I give my initial support. I gave full support to CJP at Jantar Mantar when they were weak. Now they have a strong voice, and I… pic.twitter.com/KNwWqU96a2
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
दादा, आपके अधूरे सपने पूरे करना ही मेरा संकल्प : अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार
फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी लेकर चढ़ीं दीदी , वीडियो देख लोग बोले- क्या स्पेशल लाइसेंस मिला है?
अंबाला में मौत का तांडव: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 4 की मौत, मलबे में दबे कई लोग
LPU बवाल: क्या बलात्कार के विरोध की आड़ में हुई लूटपाट? वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
यात्रियों के लिए खुशखबरी: गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन पर रोक: मुंबई पुलिस ने बताई कानूनी मजबूरी
समस्तीपुर के आसमान में दिखा रहस्यमयी जल बवंडर , पानी की सतह से आसमान तक बनी अद्भुत कीप
वेस्टइंडीज पर भारत की धमाकेदार जीत, पर शशि थरूर को क्यों नहीं आया मज़ा ?
हापुड़ का चटनी संग्राम : ब्रेड पकौड़े के साथ गलत चटनी मिली तो सरेबाजार फटे कपड़े, जमकर चले लात-घूंसे
वाराणसी: पंखे के गोदाम में लगी भीषण आग, केमिकल ड्रमों के धमाकों से दहला इलाका