अंबाला में मौत का तांडव: निर्माणाधीन इमारत ढही, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मलबे में अब भी दबे हैं कई लोग
News Image

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में धूलकोट गांव के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रही एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा? यह इमारत पिछले दो महीनों से बन रही थी। रविवार को तीसरी मंजिल पर 17 मजदूर लैंटर डालने का काम कर रहे थे। तभी अचानक इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया। देखते ही देखते तीसरी मंजिल से शुरू हुआ यह सिलसिला दूसरी और पहली मंजिल तक पहुंच गया और पूरी इमारत जमींदोज हो गई।

मलबे में फंसे मजदूर हादसे के वक्त कई मजदूर पहली मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। वे सरियों के जाल में फंस गए। गनीमत रही कि उनमें से कुछ ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन बाकी मलबे के नीचे दब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचित किया।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। प्रशासन के अनुसार, अभी भी दो से तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं।

अस्पताल में हड़कंप सिविल सर्जन रेणु बेरी के मुताबिक, अस्पताल में कुल 12 घायलों को लाया गया था। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि पांच का अभी भी इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि दूसरी मंजिल का लैंटर महज 10-12 दिन पहले ही डाला गया था और उसकी शटरिंग एक-दो दिन पहले ही हटाई गई थी। इतनी जल्दी निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाना सुरक्षा मानकों के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मिशन रोजगार: यूपी के 1,375 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Story 1

चंद्रशेखर की जीत EVM का खेल : मायावती का बड़ा हमला, क्या 2027 के लिए दलित वोट बैंक पर फिर जमा रही हैं पकड़?

Story 1

18 घंटे में 3 मैच, एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद पीवी सिंधु का छलका दर्द

Story 1

अनंत सिंह के सामने ही उन्हीं की मिमिक्री: कलाकार का अंदाज देख हैरान रह गए छोटे सरकार , देखें वायरल वीडियो

Story 1

पोस्टर में सिगरेट और थिएटर में एंटी-स्मोकिंग विज्ञापन: संजय गुप्ता ने खोली बॉलीवुड की पोल

Story 1

होर्मुज में सन्नाटा , नेतन्याहू की गुप्त UAE यात्रा और अमेरिका की महा-तैयारी: क्या ईरान पर होगा फाइनल अटैक?

Story 1

नौकरी छोड़ो, टैक्सी चलाओ! डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर मचा सियासी घमासान

Story 1

दिल्ली में सड़क विवाद: निरीक्षण के दौरान मंत्री ने युवक को जड़ा थप्पड़, गरमाई सियासत

Story 1

उज्जैन में शाही मस्जिद के पास हिंसक झड़प: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए

Story 1

एशियन गेम्स 2026: कुराश में इतिहास रचने वाली पिंकी बलहारा कौन हैं? संघर्ष और कामयाबी की कहानी