फगवाड़ा: पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के बाहर उस समय भारी तनाव फैल गया, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और जमकर पत्थरबाजी की।
हिंसक हुआ प्रदर्शन, कई पुलिसकर्मी घायल प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और उन्होंने यूनिवर्सिटी की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया। जालंधर के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने पुष्टि की है कि इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और सरकारी वाहनों को आगजनी का शिकार बनाया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला? यह पूरा बवाल सोशल मीडिया पर फैली एक कथित घटना की अफवाह के बाद शुरू हुआ। दावा किया गया था कि यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर एक बाहरी व्यक्ति ने एक छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस खबर के फैलते ही सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध करने लगे।
पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित LPU के डीन सौरव लखनपाल ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, जब छात्रों ने यह मामला हमारे ध्यान में लाया, तो हमने गंभीरता से जांच की। जांच में सामने आया कि यह पूरी तरह से अफवाहों पर आधारित है। हमने छात्रों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया और जिस कमरे के बारे में बात की जा रही थी, वहां भी उन्हें ले जाकर दिखाया गया।
असामाजिक तत्वों की साजिश का शक यूनिवर्सिटी प्रशासन का मानना है कि इस अशांति के पीछे बाहरी असामाजिक तत्वों का हाथ है। डीन लखनपाल ने कहा, हमने छात्रों की हर मांग पूरी की और उन्हें पुलिस, वार्डन और प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हमें शक है कि बाहर से आए कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए यह साजिश रची है।
यूनिवर्सिटी ने दी सफाई यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार मोनिका गुलाटी ने भी सोशल मीडिया पर फैल रहे दावों का खंडन किया है। प्रशासन का कहना है कि वे छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इस तरह की हिंसक गतिविधियां शैक्षणिक माहौल को खराब करने के लिए की गई हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
*VIDEO | Phagwara: Stone-pelting erupted outside a private university amid protests over unverified social media claims of an alleged assault on a female student. Protesters set police vehicles on fire, damage university property.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/XJcvitZJzp
कुणाल घोष पर जानलेवा हमला: हथियारबंद हमलावरों ने कार घेरी, बाल-बाल बचे TMC विधायक
सड़क उखड़ने पर घमासान: भाजपा मंत्री ने कैमरामैन को जड़ा थप्पड़, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
LPU में आधी रात बारूदी आक्रोश: रेप के दावों पर मिग-23 और टैंकों पर चढ़े छात्र, रणक्षेत्र बना कैंपस
एलपीयू में भारी बवाल: यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ से कैंपस दहला
वोट कटे, इसलिए हारे : चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
उत्तराखंड में आफत की बारिश: सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे ठप, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे
56 साल का सूखा खत्म! सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में रचा इतिहास, जीता ऐतिहासिक सिल्वर मेडल
बहुत बोल रहा है तू : पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, भरी महफिल में दी चेतावनी
7 अक्टूबर का गुनहगार ढेर: नोआ अर्गामानी के अपहरण में शामिल हमास आतंकी का खात्मा
एलपीयू में फिर भड़का छात्रों का गुस्सा: हिंसा और आगजनी से दहला कैंपस, भारी पुलिस बल तैनात