जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का जलवा बरकरार है। रविवार का दिन भारतीय खेल इतिहास के लिए यादगार बन गया, जब स्टार हाई जम्पर सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर 56 साल पुराना सूखा खत्म कर दिया।
स्वर्ण पदक से चूके, लेकिन जीता दिल फाइनल मुकाबले में 31 वर्षीय सर्वेश कुशारे का प्रदर्शन शानदार रहा। वे काफी समय तक गोल्ड मेडल के सबसे मजबूत दावेदार बने हुए थे। मैच का निर्णायक मोड़ 2.25 मीटर की ऊंचाई पर आया। सर्वेश अपने पहले प्रयास में इसे पार नहीं कर सके, जबकि चीनी ताइपे के फू चाओ-ह्सुआन ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर निर्णायक बढ़त बना ली।
सर्वेश ने हार नहीं मानी और अपने दूसरे प्रयास में 2.25 मीटर की बाधा को सफलतापूर्वक पार किया। हालांकि, शुरुआती चूक के कारण वे स्वर्ण पदक से मामूली अंतर से चूक गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि एशियन गेम्स की हाई जंप स्पर्धा में भारत के लिए आखिरी बार 1970 में भीम सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
महिलाओं का भी रहा दबदबा सर्वेश की ऐतिहासिक उपलब्धि से पहले, महिलाओं की लॉन्ग जंप में एंसी सोजान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एंसी पूरे मुकाबले में स्वर्ण की ओर बढ़ती दिख रही थीं, लेकिन अंतिम प्रयास में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाकर बाजी पलट दी। एंसी 6.53 मीटर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसी स्पर्धा में शैली सिंह पदक के बेहद करीब थी, लेकिन आखिरी राउंड में चीन की तान मेंगयी ने उन्हें पछाड़कर कांस्य पदक जीत लिया।
ट्रैक पर हरिता भद्रा की शानदार दौड़ महिलाओं की 200 मीटर रेस में भी भारत की झोली में पदक आया। हरिता भद्रा ने 23.20 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने जापान की धाविका को महज 0.01 सेकंड के बेहद कड़े मुकाबले में पीछे छोड़ा।
रविवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स के लिए मिला-जुला लेकिन गौरवान्वित करने वाला रहा, जहां अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से पदक तालिका में भारत का स्थान और मजबूत किया है।
ONTO THE PODIUM! 🇮🇳🔥
— SAI Media (@Media_SAI) September 27, 2026
Asian Games 2026 | Athletics
Men’s High Jump – Final
Sarvesh Anil Kushare (TOPS Core Athlete) cleared 2.25m to win Silver 🥈, narrowly missing Gold on countback.
Adarsh Ram Jothi Shankar finished 13th with 2.05m before retiring.
A historic return to the… pic.twitter.com/BbPIOPanTH
चुनाव आयोग पर आर-पार: राहुल गांधी के निशाने पर CEC, BJP के दर्जन भर CM बचाव में उतरे
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा, सिंगापुर को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
गिटार को समझ लिया पैसेंजर, कट गया 500 रुपये का चालान; AI कैमरे की गलती पर लोग हैरान
तिलक नगर थप्पड़ कांड : सड़क के सवालों पर भड़के मंत्री, AAP ने सड़क पर किया प्रदर्शन
56 साल का सूखा खत्म! सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में रचा इतिहास, जीता ऐतिहासिक सिल्वर मेडल
थप्पड़कांड से गरमाई दिल्ली की सियासत: मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- मेरे परिवार को दी गई गालियां
मां, ये मुझे मार डालेंगे... : गुवाहाटी में छात्रा की रहस्यमय मौत, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
अलीगढ़ में तालिबानी फरमान: इश्क के शक में युवक का सिर मुंडवाया, चेहरे पर पोती कालिख और पिलाया पेशाब
बहुत बोल रहा है तू : पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, भरी महफिल में दी चेतावनी
विराट-गिल की आतिशी पारियों से वेस्टइंडीज पस्त, भारत ने पहले वनडे में दर्ज की धमाकेदार जीत