दिल्ली की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी पारा चरम पर है। तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आप विधायक और भाजपा मंत्री के बीच हुई तीखी बहस ने हिंसक रूप ले लिया।
सड़क की हकीकत दिखाई तो भड़के मंत्री मामले की शुरुआत तब हुई जब आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाए। विरोध जताने के लिए जरनैल सिंह ने सड़क का डामर अपने हाथों से उखाड़कर भाजपा मंत्री परवेश साहिब सिंह को दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई सड़कें घटिया हैं और 15 घंटे भी नहीं टिकेंगी।
भाषण से हाथापाई तक का सफर बहस के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मौके से जाने की कोशिश की। इसके बाद आप विधायक उखड़ी हुई सड़क का टुकड़ा हाथ में लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। इसी गहमागहमी के बीच मंत्री ने आपा खो दिया और वहां वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक कैमरामैन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
आप नेताओं ने वीडियो किया वायरल इस पूरी घटना का वीडियो आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। भारद्वाज ने मंत्री के व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आने पर भाजपा मंत्री बौखला गए और उन्होंने पुलिस सुरक्षा के बीच एक युवक पर हाथ उठाया।
केजरीवाल का कड़ा रुख, गिरफ्तारी की मांग घटना के तुरंत बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री द्वारा युवक को थप्पड़ मारना उनकी हताशा दिखाता है। उन्होंने मंत्री की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
कल घटनास्थल का दौरा करेंगे केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वे खुद कल तिलक नगर जाकर उस सड़क का मुआयना करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके मंत्री सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। फिलहाल, भाजपा मंत्री परवेश साहिब सिंह की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Shameful behaviour by Pravesh Verma
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 27, 2026
Parvesh Verma slaps cameraman
मंत्री @p_sahibsingh के सामने विधायक @JarnailSinghAAP ने रोड की असलियत दिखा दी ।
मंत्री ने बौखला कर एक कैमरा वाले को ही थप्पड़ मार दिया । पुलिस सुरक्षा में बच्चे पर हाथ उठाकर तुमने अपना घटियापन दिखा दिया । pic.twitter.com/S79oD7cbKG
पुत्रवधु को टिकट मिलने के सवाल पर भड़के शिवपाल यादव, पूछा- कहां से लाते हो चंडू खाने की खबरें?
क्या विनोद कांबली हो गए हैं लापता? वायरल वीडियो में छलका पूर्व क्रिकेटर का दर्द
चलती कार की छत पर सवार पुलिसकर्मी, 40 किलोमीटर का थरथरा देने वाला चेज और तस्करों का अंत
घर में पाले सांपों ने डसा : पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना आतंकवाद, पूर्व राजदूत ने आईना दिखाया
भ्रष्टाचार की परतें: लखनऊ में इकाना स्टेडियम की VIP सड़क धंसी, पन्नी से छुपाने की कोशिश
राइज एंड फॉल 2: पहले ही एपिसोड में मचा घमासान, स्वरा-शहजाद की तीखी बहस से गरमाया माहौल
जयपुर: शिव मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से दरिंदगी, CCTV में कैद हुई आरोपियों की करतूत
अस्तित्व बचाने के लिए सीपीएम की शरण में तृणमूल: शुभेंदु अधिकारी का ममता पर तीखा प्रहार
7 अक्टूबर का गुनहगार ढेर: नोआ अर्गामानी के अपहरण में शामिल हमास आतंकी का खात्मा
कुलदीप यादव की चालाकी और गिल का मास्टरस्ट्रोक : सेंचुरीवीर ग्रीव्स का ऐसे हुआ पत्ता साफ