रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 के दूसरे एपिसोड में ही घमासान मच गया है। शो में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। वहीं, अनुशासनहीनता के चलते एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
स्वरा और शहजाद की राजनीतिक जंग शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने जब शहजाद से पूछा कि वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे, तो शहजाद ने कहा, मेरी आवाज दबाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है। इस पर स्वरा की हंसी ने शहजाद को और नाराज कर दिया।
बहस के दौरान स्वरा ने शहजाद के राजनीतिक करियर पर तंज कसते हुए कहा कि उनका डूबता हुआ करियर यहां से नहीं सुधरेगा। पलटवार करते हुए शहजाद ने स्वरा के पति पर टिप्पणी कर डाली, जिसके बाद स्वरा ने इस कीचड़-पट्टी से दूर रहने की बात कहकर बहस खत्म कर दी।
मोटी ब्लाउज वाले लुक पर स्वरा का जवाब वीरेंद्र सहवाग ने स्वरा से उनके मोटी ब्लाउज लुक को लेकर सवाल किया। इस पर स्वरा ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार भैंस , गाय , हिप्पो और हाथी जैसे शब्दों से ट्रोल करते हैं। स्वरा ने कहा कि अब उन्होंने इन शब्दों को स्वीकार कर लिया है और वह अब इन ट्रॉल्स की परवाह नहीं करतीं।
सिवेट तोमर को दिखाया गया बाहर का रास्ता शो में हलचल केवल स्वरा और शहजाद तक सीमित नहीं रही। कंटेस्टेंट सिवेट तोमर का सफर शुरुआत में ही खत्म हो गया। सिवेट की पहले प्रियंका चाहर चौधरी और फिर शहजाद पूनावाला से जबरदस्त झड़प हुई थी।
आरोप है कि शहजाद के साथ बहस के दौरान सिवेट ने विवादास्पद राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणियां कीं, जो हाथापाई तक पहुंच गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शो के मेकर्स ने सख्त कदम उठाते हुए सिवेट तोमर को तुरंत प्रभाव से शो से बाहर कर दिया है।
— abhimanyu (@Sherbackagain) September 26, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, सोनम वांगचुक का मिला साथ
आतंकवाद के खिलाफ नया भारत , पीएम मोदी ने फिर दोहराया - बख्शेंगे नहीं
दिल्ली की रफ्तार हुई तेज: बुराड़ी में शुरू हुआ हाई-टेक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, हर साल 1 लाख गाड़ियां होंगी चेक
सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई
जमशेदपुर में खाकी का खौफ : सड़क पर लाठियां बरसाती पुलिस का वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
दक्षिण अफ्रीका में खून की होली: जोहान्सबर्ग और केप टाउन में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत
सड़क निरीक्षण के दौरान आपा खो बैठे मंत्री, वीडियो बना रहे युवक को जड़ा थप्पड़
सड़क उखड़ने पर घमासान: भाजपा मंत्री ने कैमरामैन को जड़ा थप्पड़, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
एलपीयू में भारी बवाल: यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ से कैंपस दहला
श्रावस्ती एनकाउंटर: 10 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां