न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच से आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख दोहराया। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे आतंकवाद का सीरियल प्रैक्टिशनर करार देते हुए उसे आईना दिखाया।
आतंकवाद पर जीरो-टॉलरेंस का संकल्प विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की चालें अब कामयाब नहीं होंगी। उन्होंने कहा, कल इस मंच पर एक देश ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया, जैसे आतंकवाद कोई मामूली बात हो। भारत अपनी जीरो-टॉलरेंस की नीति से पीछे नहीं हटेगा और अपने बचाव के अधिकार का इस्तेमाल करना जारी रखेगा।
रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट पर चिंता जयशंकर ने दुनिया भर में जारी संघर्षों पर गहरी चिंता व्यक्त की। यूक्रेन युद्ध के पांचवें वर्ष में प्रवेश करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को दोहराया कि यह युग युद्ध का नहीं है, अब अंतहीन युद्ध की जगह शांति की पहल होनी चाहिए।
लाल सागर से लेकर काला सागर तक कमर्शियल जहाजों और नाविकों पर हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने वैश्विक सुरक्षा के लिए इसे बड़ा खतरा बताया। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर भी उन्होंने संयम बरतने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
संयुक्त राष्ट्र की साख और भविष्य विदेश मंत्री ने याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का मूल उद्देश्य दुनिया में शांति और सुरक्षा कायम रखना था। हालांकि, आज भी टकराव और संघर्ष मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांति बनाए रखने में विफल रहता है, तो इसका सीधा असर न केवल सुरक्षा पर, बल्कि दुनिया की विकास और प्रगति की रफ्तार पर भी पड़ेगा। AI जैसी नई तकनीकों के दौर में उन्होंने वैश्विक सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि बदलते समय के साथ सुरक्षा के मायनों को समझना अनिवार्य है।
#WATCH | New York: Visuals from outside the Headquarters of the United Nations, where EAM Dr. S. Jaishankar will address the 81st session of the United Nations General Assembly (UNGA) today. pic.twitter.com/UDPbTypCSC
— ANI (@ANI) September 26, 2026
चुनाव आयोग की हाई-लेवल मीटिंग: वोटर लिस्ट और SIR को लेकर लिए गए 7 बड़े फैसले, जानें क्या बदला?
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: अब घर बैठे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, CEC ज्ञानेश कुमार ने लिए 7 अहम फैसले
सवारी को सड़क पर छोड़ रफूचक्कर हुआ रैपिडो ड्राइवर, हेलमेट दे खुद निकल पड़ा सफर पर!
बिग बॉस 20: ईशा रिखी या यंग डीएसए? घर से बाहर होने वाले सदस्य का नाम हुआ लीक!
दिल्ली में मौत की रेस : रफ़्तार ने ली ऑटो ड्राइवर की जान, कार सवार युवक गिरफ्तार
उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंडक
बाप से भी दो कदम आगे: 13 साल के ईसा बट्ट ने 20 छक्कों के साथ ठोके 279 रन
जालंधर: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रों का तांडव, रेप और सुसाइड की अफवाह से सुलगा कैंपस
जलभराव की शिकायत पर भड़के रवि किशन, BJP पार्षद से बोले- सपा जॉइन कर ली क्या?
गोरखपुर में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से 4 लोगों की मौत, सांसद रवि किशन के घर में घुसा पानी