वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पहले ही चुनौतियों से जूझ रहे चुनाव आयोग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। शुक्रवार शाम नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में हुई तीनों चुनाव आयुक्तों की एक बैठक के बाद जारी तस्वीर में चर्चा का केंद्र बैठक के फैसले नहीं, बल्कि टेबल पर रखी पानी की बोतलें रहीं।
तस्वीर में क्या दिखा? बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद थे। आयोग ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में टेबल पर आवा (Ava) ब्रांड की कांच की बोतलें रखी हुई थीं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, लोगों का ध्यान इन महंगी दिखने वाली बोतलों की ओर चला गया।
क्यों हो रही है 500 रुपये लीटर की चर्चा? तस्वीर में दिख रही बोतलें 250 मिलीलीटर की हैं। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स (जैसे अमेजन) पर आवा ब्रांड की 8 बोतलों के एक पैक की कीमत लगभग 999 रुपये बताई गई है। इस गणित के हिसाब से एक 250 मिलीलीटर की बोतल की कीमत सवा सौ रुपये (125 रुपये) बैठती है। यदि इसे एक लीटर के पैमाने पर देखा जाए, तो इसकी कीमत 500 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाती है।
क्या है आवा पानी की खासियत? सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर इस ब्रांड में ऐसा क्या खास है। आवा नेचुरल मिनरल वॉटर एक भारतीय ब्रांड है, जिसे 2005 में बेहराम मेहता ने लॉन्च किया था।
कंपनी का दावा है कि यह पानी अरावली पर्वतमाला की तरंगा पहाड़ियों के प्राकृतिक स्रोत से निकाला जाता है। ब्रांड का कहना है कि यह बोतलबंद पानी कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है, जिसके कारण इसकी कीमत आम पैकेज्ड पानी की तुलना में काफी अधिक होती है।
अटकलों का दौर जारी हालांकि, तस्वीर में बोतलें दिखने मात्र से यह स्पष्ट नहीं होता कि चुनाव आयोग ने इन्हें किस दर पर खरीदा है या ये बोतलें वहां कैसे पहुंचीं। फिर भी, आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह तस्वीर फिजूलखर्ची और आयोग के कामकाज की शैली पर चर्चा का नया मुद्दा बन गई है। फिलहाल, चुनाव आयोग की ओर से इन बोतलों की खरीद को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
A meeting of the Election Commission of India was held today, 26 September 2026, at 3:00 PM at Nirvachan Sadan, New Delhi.
— Election Commission of India (@ECISVEEP) September 26, 2026
Chief Election Commissioner Shri Gyanesh Kumar and Election Commissioners Dr. Sukhbir Singh Sandhu and Dr. Vivek Joshi were present in today’s meeting.… pic.twitter.com/WZoqEIXVJq
राइज एंड फॉल 2: पहले ही एपिसोड में मचा घमासान, स्वरा-शहजाद की तीखी बहस से गरमाया माहौल
बाप से भी दो कदम आगे: 13 साल के ईसा बट्ट ने 20 छक्कों के साथ ठोके 279 रन
राइज एंड फॉल 2 में संग्राम: स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस, पति फहाद का भी हुआ जिक्र
चक्रवात अर्नब का तांडव: 15 की मौत, 14 राज्यों में उफान पर नदियां, भारी बारिश से जनजीवन बेहाल
एशियन गेम्स 2026: रिंग में अंकुश पंघाल का जलवा, भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला मेडल पक्का
का हो सपा ज्वाइन कई लेहला का? : जलभराव की शिकायत पर भिड़े सांसद रवि किशन और BJP पार्षद
दिल्ली की सड़कों पर अब नो रियायत : ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, हफ्ते भर में 3000 से ज्यादा चालान
वोटर लिस्ट में धांधली पर मचा सियासी कोहराम: डिंपल यादव ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त को जान से मारने की धमकी: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
उत्तराखंड में कुदरत का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी के चलते चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक